Unlock 5 Guidelines: 31 अक्टूबर तक लागू होने वाली अनलॉक गाइडलाइंस अब 30 नवंबर तक लागू, गृह मंत्रालय का आदेश

Unlock 5 Guidelines: भारत सरकार ने 30 सितंबर को 31 अक्टूबर तक अनलॉक 5 की जो गाइडलाइंस जारी की थीं, उनको अब 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

Unlock Guidelines
30 नवंबर तक अनलॉक के लिए गाइडलाइंस 
मुख्य बातें
  • देश में 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था
  • बाद में धीरे धीरे गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी गई
  • देश में लगभग सभी गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने 31 अक्टूबर तक लागू अनलॉक 5 की गाइडलाइंस को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इसमें कहा गया है कि सतर्कता के सथ अग्रसर। अनलॉक 5 के लिए दिशा निर्देश 30 सितंबर को जारी किए गए थे, जो कि अब 30 नवंबर तक लागू रहेंगे। कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा। एक राज्य में या एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए व्यक्तियों और वस्तुओं के मूवमेंट पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस तरह की आवाजाही के लिए अलग से अनुमति/अनुमोदन/ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होगी।

30 सितंबर को जारी किए गए आदेश में गृह मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से सिनेमा/थिएटर/मल्टीप्लेक्स को फि‍र से खोलने की अनुमति दी थी, जिनमें दर्शकों के बैठने की क्षमता अधिकतम 50 प्रतिशत तक ही होगी। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे स्विमिंग पूल को भी फि‍र से खोलने की अनुमति दी गई थी। मनोरंजन पार्कों और इसी तरह के स्थानों को भी पुन: खोलने की अनुमति दी गई थी। 

मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को कंटेनमेंट जोन के बाहर 15 अक्टूबर के बाद से 100 व्यक्तियों से ज्यादा संख्या के साथ आयोजनों की निश्चित शर्तों के साथ अनुमति देने की रियायत दी गई थी। बंद परिसरों में 100 व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है बशर्ते हॉल में उपस्थित लोगों की संख्या कुल क्षमता से 50 प्रतिशत से अधिक न हो, चेहरे पर मास्क पहनना और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना, थर्मल स्कैनिंग और हाथ धोने के लिए हैंड वॉश या सैनिटाइजर का प्रबंध अनिवार्य रूप से किया जाए। 

तीन महीने के बाद दैनिक आधार पर कोविड के नए मामले सबसे कम

मंगलवार को भारत में तीन महीने में पहली बार पिछले 24 घंटों में कोविड के नए मामलों की संख्‍या 36,500 (36,470) से नीचे आ गई है। 18 जुलाई को कोविड के कुल 34,884 नए मामले दर्ज किए गए थे। प्रतिदिन बड़ी संख्‍या में कोविड के मरीजों के ठीक होने से जहां एक ओर इस बीमारी से मरने वालों की संख्‍या लगातार घट रही है वहीं सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है। पहली बार सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 6.25 लाख रह गई है। इस समय देश में कोविड के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्‍या महज 7.88 प्रतिशत अर्थात 6,25,857 है। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 488 मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,19,502 हो गई है। अब तक 72,01,070 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर