Monsoon Update: देश में 15 जून से जोर पकड़ेगा मॉनसून, लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Monsoon Update: इस साल मानसून अपने सामान्य समयसे दो दिन पहले 29 मई को केरल पहुंचा था। हालांकि एक जून से बारिश औसत से 42 फीसदी कम रही है।

Monsoon will gain momentum in the country from June 15 people will get relief from the scorching heat
लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत। (File Photo)   |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • देश में 15 जून से जोर पकड़ेगा मॉनसून
  • 29 मई को केरल पहुंचा था मॉनसून
  • 11 जून को मुंबई पहुंचेगा मॉनसून

Monsoon Update: देश के कई राज्यों में गर्मी से बुरा हाल है। इस बीच बुधवार को मौसम विभाग ने बताया कि 15 जून से मध्य और उत्तर भारत में मॉनसून आने के आसार हैं। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को बताया कि हमारे पूर्वानुमान के अनुसार 15 जून तक बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। बारिश होने से चावल, मक्का, कपास, सोयाबीन, गन्ना और मूंगफली जैसी महत्वपूर्ण फसलों की बुवाई में मदद मिलेगी।

लोगों को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

इस साल मानसून अपने सामान्य समय से दो दिन पहले 29 मई को केरल पहुंचा था। हालांकि एक जून से बारिश औसत से 42 फीसदी कम रही है। देश में करीब 70 फीसदी बारिश मॉनसून में होती है और इसे खेती के लिए काफी अहम माना जाता है। आईएमडी के महानिदेशक ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम, दक्षिणी पश्चिम बंगाल, मेघालय, सिक्किम और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अधिक बारिश हुई है। 

भारत के तमाम हिस्से झुलस रहे गर्मी की मार से, मौसम विभाग बोला-मानसून जल्दी ही आने वाला है, देगा गर्मी से राहत 

11 जून को मुंबई पहुंचेगा मॉनसून

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अरब सागर से आने वाली पछुआ हवाओं के कारण अगले पांच दिनों में कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में मॉनसून की शुरुआत 11 जून तक होने की संभावना है। साथ ही कहा कि मुंबई में मॉनसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। हालांकि मॉनसून की शुरुआत मुंबई से पहले कोंकण और गोवा क्षेत्र में होगी। उधर दिल्ली के लोगों को 15 जून तक चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 

Monsoon Update: दिल्‍ली- एनसीआर में इस दिन से शुरू होने वाली है प्री-मानसून की बारिश, नोट कर लें तारीख

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर