MP Nagar Nigam Chunav 2022: एमपी निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, दूसरे चरण में 43 जिलों में हो रहा मतदान

MP Nagar Nigam Chunav/Election 2022 (एमपी पनगर निगम चुनाव 2022) Voting : मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान छह जुलाई को हुआ था। निकाय चुनाव के परिणाम 17 एवं 18 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।

MP Nagar Nigam Chunav/Election 2022 Voting
मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए मतदान।   |  तस्वीर साभार: PTI

MP Nagar Nigam Chunav 2nd phase (एमपी नगर निगम चुनाव 2022) Voting: मध्य प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए लोगों के बीच खासा उत्साह देखा गया है। दूसरे चरण में 43 जिलों में पांच नगर निगमों, 40 नगर पालिका एवं 169 नगर परिषदों के लिए चुनाव हो रहे हैं।  निकाय चुनाव के लिए इन 43 जिलों में मतदान के लिए  करीब 7000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

मतदान के लिए लोगों में दिखा उत्साह

खबर लिखे जाने तक बैतूल बाजार में सुबह 11 बजे तक 37.66 प्रतिशत मतदान, भैसदेही में 26.72, घोड़ाडोंगरी में 50.82, मुलताई में 30.69 मतदान हुआ। राजगढ़ में 11 बजे तक का कुल मतदान का प्रतिशत 28.68 था। इसी तरह आगर मालवा क्षेत्र में जिले के नगर परिषद में 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहा। नलखेड़ा में 43.62 प्रतिशत, बड़ागांव में  60 प्रतिशत, आगर मालवा में 34.24 प्रतिशत, सुसनेर में 44.28 प्रतिशत, कानड़ में 46.92  प्रतिशत और सोयत में 45.96 प्रतिशत।  

मुरैना नगर निगम में 2.52 लाख मतदाता
कटनी, रीवा, देवास, रतलाम और मुरैना में मेयर एवं कोआपरेटर्स पद के लिए वोटिंग हो रही है। राज्य चुनाव आयोग के डाटा के मुताबिक मुरैना नगर निगम में 2.52 लाख मतदाता, रीवा में 1.71 लाख, कटनी में 1.93 लाख, देवास में 2.39 लाख और रतलाम में 1.21 लाख मतदाता हैं। आज करीब 49.9 लाख वोटर प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे। चुनाव में पुरुष मतदाताओं की संख्या 25.20 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 23.88 लाख है। कुल 292 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं। 

17 एवं 18 जुलाई को घोषित होंगे चुनाव नतीजे
भारतीय जनता पार्टी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग इस मतदाताओं को मतदान स्लिप दे रहा है। निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान छह जुलाई को हुआ था। निकाय चुनाव के परिणाम 17 एवं 18 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा की तरफ से सीएम शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ ने चुनाव अभियान का नेतृत्व किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर