Noida: नोएडा में DLF मॉल के सिनेमा की छत गिरने का Video वायरल, अधिकारियों ने दी सफाई

DLF Mall of India Noida: नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया की छत का एक हिस्सा गिर गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

DLF Mall of India Noida
DLF मॉल ऑफ इंडिया की छत गिरी 

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थिति DLF मॉल ऑफ इंडिया की छत का एक हिस्सा गिर गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, मॉल अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये वीडियो एक महीने से ज्यादा पुराना है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए सिनेमा हॉल में नवीनीकरण का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस काम के चलते डीएलएफ मॉल लंबे समय तक बंद रहेगा। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉल के आस-पास धुल उड़ती हुई दिखाई दे रही है। छत गिरने की तस्वीरी भी सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि मॉल के सिनेमा की छत गिरी है या नवीनीकरण किया जा रहा है। अगर छत गिरी है तो बड़ा हादसा बचा है। लॉकडाउन की वजह से सिनेमा बंद हैं। 

वहीं स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि छत गिरने को लेकर स्थानीय लोगों के कई फोन आए है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर