Noida Police का जनरल नॉलेज है कमाल का! राहुल गांधी को बता दिया कांग्रेस अध्यक्ष जबकि प्रियंका गांधी को..

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर करने वाली नोएडा पुलिस का जनरल नॉलेज देख आप भी दंग रह जाएंगे।

rahul gandhi priyanka gandhi
राहुल गांधी प्रियंका गांधी 

नई दिल्ली : हाथरस गैंगरेप मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर यूपी पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ इन दोनों नेताओं ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन के क्रम में दिल्ली से हाथरस की ओर कूच कर रहे थे इसी दौरान रास्ते में ही नोएडा पुलिस ने उन्हें रोक लिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। 

इन दोनों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की जिसमें अब नोएडा पुलिस की बड़ी गलती सामने आ रही है। एफआईआर की कॉपी सामने आई है जिसमें नोएडा पुलिस ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बताया है तो वहीं प्रियंका गांधी की को पति जबकि इनकी पत्नी रॉबर्ट वाड्रा को बताया है।
इस एफआईआर कॉपी के जरिए नोएडा पुलिस की जनरल नॉलेज का लेवल सबके सामने आ गया है। आप भी देखें ये कॉपी-

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ किए गए 45 पेज के इस एफआईआर में इसी प्रकार की अन्य कई गलतियां हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी वर्तमान में कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं वे एक साल पहले ही ये पद छोड़ चुके हैं। जबकि प्रियंका गांधी की पत्नी के रुप में रॉबर्ड वाड्रा का नाम लिख दिया जो कि उनके पति हैं। और तो और उन्होंनो रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी गलत लिखा है।  

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में यूपी पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर ही रोक दिया, जहां दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वहीं अब यूपी पुलिस की तरफ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बार-बार मना करने के बावजूद राहुल व प्रियंका गांधी और तमाम अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता जाने की जिद पर अड़े रहे। 

वहीं कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। इस संबंध में थाना इकोटेक पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 153 नामजद एवं 50 अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध 155/2020 धारा 188,269,270 आईपीसी व 3 महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर