Independence Day 2020 : 15 अगस्त के दिन भारत ही नहीं इन देशों को भी मिली थी आजादी

Independence Day, 15 August : हम भारत के लोग 74 स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। लेकिन दुनिया में और भी कई देश हैं जिन्हें 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता मिली थी।

Not only India, Congo, South Korea, North Korea, Bahrain, Lichtenstein also got independence on 15 August
स्वतंत्रता दिवस  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • हम भारतीयों के लिए 15 अगस्त का दिन ऐतिहासिक है
  • इसी दिन हमारा देश अंग्रेजों के 200 साल की गुलामी से आजाद हुआ था
  • पांच और देश है जिन्हें इसी दिन आजादी मिली थी, नीचे जानिए उनके बारे में।

Independence Day, 15 August : भारत और भारतवासियों के लिए 15 अगस्त का दिन सबसे महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन वर्ष 1947 को हमारा प्यारा देश भारत अंग्रेजों से आजाद हुआ था। हमें 200 साल की गुलामी से आजादी मिली थी। लेकिन हमारा देश अकेला नहीं है जो इस दिन आजाद हुआ था। चार और देश हैं जो 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाता है।  कांगो, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, बहरीन और लिचेंस्टीन को 15 अगस्त को ही आजादी मिली थी। इन देशों के बारे में भी जानना चाहिए।

कांगो :-  15 अगस्त 1960 को कांगो को फ्रांस से पूरी तरह आजादी मिली थी। इसी दिन 80 साल की गुलामी के बाद कांगो वासियों ने स्वतंत्रता का स्वाद चखा था।  कांगो में इस दिन को 'कांगोलीज नेशनल डे' के तौर पर मनाया जाता है।

बहरीन :- बहरीन भी हमारी तरह अंग्रेजों का गुलाम था। उसे 15 अगस्त, 1971 में आजादी मिली थी। संयुक्त राष्ट्र के बहरीन की जनता के बीच सर्वे कराया। उसके बाद  ब्रिटिश हुकूमत ने बहरीन को आजाद किया। दोनों देशों ने मित्र संधि पर हस्ताक्षर किया था।

उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया:- उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दो अलग-अलग देश हैं। कभी एक ही देश थे। लेकिन दोनों देश 15 अगस्त को ही अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं। 15 अगस्त 1945 को अमेरिका और सोवियत की सेनाओं ने कोरिया से जापान को भगाने में कामयाब हुआ था। इस दिन को ग्वांगबोकजियोल भी कहा जाता है। इस दिन को 'नेशनल लिबरेशन डे ऑफ कोरिया' कहा जाता है। 

लिचेंस्टीन :-  लिचेंस्टीन को 1866 में 15 अगस्त के दिन जर्मनी से आजादी मिली थी। यह देश 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता द‍िवस मनाता है। इस दिन आम लोगों को रॉयल फैमिली से बातचीत करने का मौका मिलता है। यह दुनिया का छठा सबसे छोटा देश है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर