Babasaheb Purandare: जाने माने इतिहासकार शिवशहर बाबासाहेब पुरंदरे का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

देश
किशोर जोशी
Updated Nov 15, 2021 | 09:18 IST

Shivshahir Babasaheb Purandare Death News: मराठी साहित्यकार शिवशहर बाबासाहेब पुरंदरे का निधन हो गया है। कुछ दिन पहले ही बीमार होने के बाद उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

PM Modi extends his condolences on the demise of  Shivshahir Babasaheb Purandare
इतिहासकार शिवशहर बाबासाहेब पुरंदरे का निधन, PM ने जताया दुख  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • इतिहासकार और मराठी साहित्यकार शिवशहर बाबासाहेब पुरंदरे का निधन
  • पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे पुरंदरे अस्पताल में थे भर्ती
  • पीएम मोदी ने ट्वीट कर पुरंदरे के निधन पर जताया दुख

पुणे: जाने माने इतिहासकार और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित शिवशहर बाबासाहेब पुरंदरे का सोमवार को पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 99 साल के थे। बाबासाहेब पुरंदरे के नाम से लोकप्रिय बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे  कुछ समय से बीमार थे और पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दुख जताया है।

पीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने पुरंदरे के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, 'सुनकर बहुत दुख हुआ। शिवशहर बाबासाहेब पुरंदरे का निधन इतिहास और संस्कृति की दुनिया में एक बड़ा शून्य छोड़ गया है। उन्हीं की बदौलत आने वाली पीढ़ियां छत्रपति शिवाजी महाराज से और जुड़ेंगी। उनके अन्य कार्यों को भी याद किया जाएगा।'

वेटिंलेटर पर थे पुरंदरे

29 जुलाई 1922 को जन्मे पुरंदरे अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में वेंटिलेटर पर थे। पुरंदरे की तबियत रविवार को और खराब हो गई थी और उनकी स्थिति तभी से गंभीर थी। पुरंदरे की अधिकतर कृतियां मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से संबंधित हैं। उन्हें 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर