Shabana Azmi Accident:पीएम मोदी ने घायल शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

 PM Modi wishes Shabana Azmi:मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी रोड एक्सीडेंट में घायल हो गईं हैं ये खबर पाकर उनके फैंस बेहद चिंतित हैं, पीएम मोदी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

पीएम मोदी ने घायल शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
पीएम मोदी ने सड़क दुर्घटना में घायल हुईं अभिनेत्री शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की 

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुम्बई पुणे एक्सप्रेस पर शनिवार को हुए एक रोड एक्सीडेंट में अभिनेत्री शबाना आजमी एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये। आजमी को नवी मुम्बई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे के बाहर बतायी गयी है। उनके पति और गीतकार जावेद अख्तर भी उनके साथ थे जो बाल बाल बच गये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में घायल हो गयीं अभिनेत्री शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, 'सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

 

 

ये दुर्घटना मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास हुई।  इस घटना में शबाना आजमी और उनका ड्राइवर दोनों बुरी तरह से घायल हुए हैं। दरअसल शबाना आजमी की कार एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक में जा भिड़ी। कार में शबाना आजमी के साथ जावेद अख्तर भी मौजूद थे। लेकिन उन्हें अधिक चोटें नहीं आई हैं।

शबाना को पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भेज दिया गया।

कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉक्टर संतोष शेट्टी ने देर शाम को जारी बयान में कहा, ‘शबाना की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।’

 

 

इस खबर के सुनने के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड हस्तियों समेत उनके फैंस लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। वहींइस घटना की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड स्टार्स अभिनेत्री को लेकर काफी चिंतित हैं।

इस मामले के बाद बॉलीवुड स्टार्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं। एक्टर्स ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वरुण धवन से लेकर स्वरा भास्कर तक ने ट्विटर पर ट्वीट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर