Pune: आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के लिए आज से शुरू होगी लोकल ट्रेन सेवा

लॉकडाउन में करीब 6 महीने बंद रहने के बाद आज से पुणे लोकल रेल सेवा फिर से शुरू हो रही है। इस बार केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही यात्रा की अनुमति होगी।

Pune Local trains to resume services from today
पुणे लोकल आज से शुरू, केवल इन लोगों को है यात्रा की अनुमति 

पुणे: कोरोनावायरस बीमारी के मद्देनजर 23 मार्च को लागू हुए लॉकडाउन के लगभग छह महीने बाद पुणे में स्थानीय ट्रेनें आज से आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए कार्य करना फिर से शुरू कर देंगी। इन ट्रेनों में केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े सरकारी कर्मचारियों को ही जाने की अनुमति होगी। रेलवे पुणे से लोनावाला और लोनावाला से पुणे, दो लोकल का संचालन कर सकता है।

जारी होगा स्पेशल पास
इसमें यात्रा के लिए एक स्पेशल क्यू आर कोड आधारित पास प्रदान किया जाएगा जो पुणे पुलिस कमिश्नर द्वारा दिया जाएगा और रेल यात्रा के दौरान यात्रियों के पास इसका रहना जरूरी होगा। पुणे रेल प्रखंड के पीआरओ मनोज झावर ने कुछ दिन पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था, 'फिलहाल हम टाइम टेबल तैयार कर रहे हैं। जो जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग नहीं है, उन्हें स्टेशन पर नहीं आना चाहिए क्योंकि उन्हें इन लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।'

इस तरह होगा संचालन
राज्य सरकार ने कुछ समय पहले ही अनलॉक गाइडलाइंस जारी करते हुए रेल सेवाओं को फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने टीओआई को बताया कि सभी सरकारी विभागों को एक पत्र भेजा गया है और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों की सूची मांगी गई है। इन्हीं सूची के आधार पर जरूरी पास जारी किए जाएंगे। क्यू आर कोड़ पास में यात्री की जानकारी होगी जिसमें नाम और किस तरह का कार्य हैं, वो दर्ज होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर