हरीश रावत बोले-पंजाब में दो डिप्टी सीएम होंगे, एक जाट सिख होगा, दूसरा हिंदू, इन नामों पर चर्चा

देश
रामानुज सिंह
Updated Sep 20, 2021 | 07:20 IST

कांग्रेस ने पंजाब में अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री बनाया है। पार्टी प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि दो मुख्यमंत्री होंगे।

Punjab to have two Deputy Chief Ministers, one will be Jat Sikh, other will be Hindu, says Harish Rawat
हरीश रावत बोले- पंजाब में दो डिप्टी सीएम होंगे 
मुख्य बातें
  • चरणजीत सिंह चन्नी आज पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं।
  • अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे।

चंडीगढ़ (पंजाब) : चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि राज्य में दो उपमुख्यमंत्री होंगे। एएनआई से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि पंजाब सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे। राज्य में एक सिख समुदाय है, इसलिए अब एक उप मुख्यमंत्री जाट सिख समुदाय से होगा और दूसरा हिंदू समुदाय से होगा।

सूत्रों का कहना है कि दो उप मुख्यमंत्रियों के बीच; एक जाट सिख होगा जिसके लिए डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा नाम पर विचार किया जा रहा है, जबकि हिंदू समुदाय के संभावितों में ब्रह्म सिंह मोहिंद्रा (पटियाला ग्रामीण से विधायक), विजय इंदर सिंगला (संगरूर से विधायक) और भारत भूषण आशु (पंजाब खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री) शामिल हैं।

अगर उपमुख्यमंत्री के दूसरे नाम को भी अंतिम रूप दिया जाता है तो चन्नी के साथ दो डिप्टी सीएम सोमवार को शपथ लेंगे। हालांकि, अगर डिप्टी सीएम के फैसले में देरी होती है तो उन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। एएनआई सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चंडीगढ़ में पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि समारोह में सिर्फ 40 लोग शमिल होंगे।

अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, उनके और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच महीनों तक चली खींचतान के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को सौंपा। सिंह ने अपने इस्तीफे के बाद कहा कि वह "अपमानित" महसूस कर रहे हैं, यह कहते हुए कि उन्हें पिछले दो महीनों में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तीन बार बुलाया गया था।

यह बदलाव 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आया। इससे पहले रविवार को, पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि चन्नी को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है और अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं। रावत ने ट्वीट किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि श्री चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से पंजाब के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर