रामदास अठावले ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी पर जमकर बोला हमला!

देश
मुनीष देवगन
मुनीष देवगन | Deputy General Manager
Updated Jul 26, 2022 | 16:35 IST

Ramdas Athawale : केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि सोनिया गांधी की ED जांच सही है। कांग्रेस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब वो दम नहीं बचा। 2024 में बीजेपी के ही सरकार बनाने का दावा भी उन्होंने किया।

 Ramdas Athawale attacks Sonia Gandhi and Rahul Gandhi in his own style
केंद्र सरकार में मंत्री हैं रामदास अठावले। 

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कभी कांग्रेस के साथी थे। लेकिन NDA में आने के बाद से वो कांग्रेस पर जुबानी हमले कर रहे हैं। रामदास अठावले का मानना है कि NDA सरकार इतनी जल्दी जाने वाली नहीं है। इसलिए अठावले अपनी पार्टी के विस्तार पर लग गए हैं। उनकी नजर देश के और राज्यों पर हैं Digital Talk में उन्होंने इसपर खुलासा किया।

केंद्रीय मंत्री अठावले ने Times Now Navbharat के Digital Talk में Munish Devgan से चर्चा की। पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी पर मजेदार शायरी भी सुनाई। रामदास अठावले ने ये भी कहा कि नेशनल हेराल्ड केस की  ED जांच से कांग्रेस को नुकसान होगा। एकनाथ शिंदे की सेना को ही असली शिवसेना बताया।  रामदास अठावले  ने ये भी कहा कि आने वाले 10 साल तक केंद्र में NDA की सरकार रहेगी।

सोनिया गांधी की ED जांच सही है
केंद्रीय मंत्री अठावले ने ये भी कहा कि सोनिया गांधी की ED जांच सही है। कांग्रेस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब वो दम नहीं बचा। 2024 में बीजेपी के ही सरकार बनाने का दावा भी उन्होंने किया।

एकनाथ शिंदे की सेना को ही असली शिवसेना कहा
केंद्रीय मंत्री  रामदास अठावले ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है। शिंदे के साथ सांसद भी हैं और विधायक भी।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने ये भी कहा कि आने वाले 10 सालों में भी एनडीए ही सत्ता में होगी। पीएम मोदी को चमकने वाला तारा बताकर मोदी-शाह पर मजेदार शायरी भी सुनाई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर