भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती की मौत, दिवाली के दिन पटाखे से झुलसी 

रिपोर्टों के मुताबिक रीता बहुगुणा जोशी की पोती की मौत मंगलवार को तड़के हुई। बताया जा रहा है कि दिवाली के दिन यह घटना जोशी के प्रयागराज स्थित आवास पर हुई।

Rita Bahuguna Joshi's 6-yr-old granddaughter dies of burn injuries sustained during Diwali
भाजपा सांसद रीता बहुगुण जोशी की 6 साल की पोती की मौत। 
मुख्य बातें
  • दिवाली के दिन पटाखों से रीता बहुगुणा जोशी की पोती के ड्रेस में लगी आग
  • इलाज के लिए प्रयागराज के स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया
  • हालत बिगड़ने पर एयर एंबुलेंस से लाई गई दिल्ली, इलाज के दौरान दम तोड़ा

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद रीता बहुगुणा जोशी की छह साल की पोती की मौत हो गई है। जोशी की पोती दिवाली के दिन पटाखों से झुलस गई थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक जोशी की पोती की मौत मंगलवार को तड़के हुई। बताया जा रहा है कि दिवाली के दिन यह घटना जोशी के प्रयागराज स्थित आवास पर हुई। जख्मी हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के एम्स में रेफर किया गया। 

रिपोर्टों के मुताबिक रात को पटाखा जलाते समय किया जोशी गंभीर रूप से झुलस गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि वह करीब 60 फीसदी तक झुलस गई थी। जोशी की मौत की खबर पाकर लोग बड़ी संख्या में प्रयागराज स्थित उनके घर पहुंच रहे हैं।

प्रयागराज में हुई घटना
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि जोशी की पोती प्रयागराज स्थित घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। त्योहार के अवसर पर उसने फैंसी ड्रेस पहन रखा था। तभी वहां जलाए जा रहे पटाखों से उसकी ड्रेस में आग लग गई। कपड़ों में आग पकड़ने के बाद उसने मदद के लिए आवाज लगाई लेकिन किसी ने उस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ समय बाद परिवार के सदस्य जब छत पर पहुंचे तो उसे जख्मी हालत में बेसुध पाया। 

इलाज के लिए दिल्ली लाया गया
इस घटना के बाद जोशी की पोती को तुरंत इलाज के लिए एक स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि वह 60 प्रतिशत तक झुलसी थी। हालत बिगड़ने पर जोशी की पोती को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भाजपा सांसद की यह इकलौती पोती थी। रीता प्रयागराज से भाजपा की सांसद हैं। वह उत्तर प्रदेश में साल 2007 से 2012 तक कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी जोशी साल 2016 में भाजपा में शामिल हुईं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर