Vijayashanti: नामी एक्ट्रेस विजयशांति जल्द थाम सकती हैं भाजपा का दामन

देश
भाषा
Updated Nov 23, 2020 | 16:59 IST

अभिनेत्री विजयशांति के भाजपा में जाने की चर्चायें तेज हैं कहा जा रहा है कि वो जल्दी ही पार्टी में शामिल हो सकती हैं, वो काफी समय से कांग्रेस की गतिविधियों में एक्टिव नहीं दिख रही हैं।

Vijayashanti
विजयशांति भाजपा में शामिल होती हैं तो वह दक्षिण भारत में भगवा दल में शामिल होने वाली दूसरी मशहूर अभिनेत्री होंगी 

हैदराबाद: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और अभिनेत्री विजयशांति जल्द भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उनके करीबी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।पूर्व सांसद बीते कुछ महीनों से राज्य में कांग्रेस की गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय नहीं हैं। अगर विजयशांति भाजपा में शामिल होती हैं तो वह दक्षिण भारत में भगवा दल में शामिल होने वाली दूसरी मशहूर अभिनेत्री होंगी। इससे पहले तमिलनाडु में अभिनेत्री खुशबू ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

विजयशांति का भाजपा में शामिल होना एक तरह से घर वापसी कर तरह होगा और इससे भगवा दल को मजबूती मिलेगी, जो ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (जीएचएमसी)में जुटी हुई है।

यह चुनाव एक दिसंबर को होगा।विजयशांति ने अपना राजनीतिक सफर भाजपा के साथ शुरू किया था और बाद में टीआरएस में शामिल हो गई थीं। इसके बाद वह तेलंगाना राज्य के गठन से पहले 2014 में कांग्रेस में आ गई थीं।

विजयशांति अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शामिल हो सकती

सूत्रों ने बताया कि वह कांग्रेस में उनके साथ किए जा रहे सलूक से खुश नहीं हैं। वह जल्द दिल्ली के लिए रवाना हो सकती हैं और अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकती हैं। जीएचएमसी चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा ने कहा कि विजयशांति जल्द भाजपा में शामिल होंगी तथा और कई अन्य भी पार्टी में शामिल होने की कतार में हैं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर