13 July History: 2011 में आज ही के दिन मुंबई पर फिर पड़ी थी आतंक की काली छाया

देश
भाषा
Updated Jul 13, 2020 | 06:01 IST

Today's History: 15 जून की तारीख इतिहास के पन्नों में कई ऐतिहासिक घटनाओं के लिए जानी जाती है। आज की के दिन 1882 में रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई थी।

Today in history on 13 July in hindi  bomb blasts in three areas of Mumbai, Jhaveri Bazaar, Opera House and Dadar in 2011
2011 में आज ही के दिन मुंबई पर फिर पड़ी थी आतंक की काली छाया  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • 2011 में 13 जुलाई के दिन मुंबई के तीन इलाकों में हुए थे बम धमाके हुए
  • दादर, ओपेरा हाउस तथा झावेरा बाजार में हुए धमाकों में गई थी 26 लोगों की जान
  • 2006 में आज ही के दिन परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले

नई दिल्ली: इतिहास में 13 जुलाई का दिन भारत में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह जुलाई महीने का दूसरा दुखद दिन है। 2006 में 11 जुलाई को लोकल ट्रेन में बम धमाके हुए थे और वर्ष 2011 में 13 जुलाई के दिन मुंबई के तीन इलाकों झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए। इन धमाकों की सिहरन ने एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी को घेर लिया। इस हादसे में 26 लोगों की जान चली गई और 130 से अधिक लोग घायल हुए।

देश-दुनिया के इतिहास में 13 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1803 : राजा राम मोहन राय और एलेग्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
1882: रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
1923: कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से 'हॉलीवुड' लिखा गया।
1977- देश की जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देना बंद कर दिया। इन्हें तीन साल के अंतराल के बाद दोबारा शुरू किया गया।
1998 - भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
2000 -फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
2004: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
2006 - परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले।
2011: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर