अचानक बिगड़ी केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

देश
Updated Jan 03, 2021 | 22:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर का लेवल लो हो गया, जिसके बाद वो गिर गए।

Sadananda Gowda
सदानंद गौड़ा  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा को कर्नाटक के चित्रदुर्ग शहर के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयक अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कार में बैठते समय सदानंद गौड़ा गिर गए। जानकारी के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर और शुगर के लेवल के कारण सदानंद गौड़ा की तबीयत बिगड़ी। बताया जाता है कि गौड़ा भाजपा कर्नाटक कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के बाद शिवमोग्गा से लौट रहे थे। हाल में ही कोरोना वायरस से संक्रमित भी हुए थे।

शिवमोग्गा से बेंगलुरु जाने के रास्ते में गौड़ा दोपहर का खाना खाने के लिए चित्रदुर्ग के एक होटल में रुके थे, यहीं पर वो बीमार पड़ गए। वह शनिवार रात शिवमोग्गा में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के बाद बेंगलुरू लौट रहे थे।

ब्वड शुगर के स्तर में अचानक गिरावट के कारण चित्रदुर्ग में होटल में दोपहर के भोजन के लिए कार से बाहर निकलते समय गौड़ा गिर गए। स्थानीय अस्पताल में चेक-अप के बाद उन्हें राज्य पुलिस के साथ बेंगलुरु के लिए एक एम्बुलेंस से भेजा गया।

केंद्रीय रासायनिक एवं उर्वरक मंत्री को रविवार शाम पौने पांच बजे एस्टर सीएमआई अस्पताल लाया गया। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि उनकी हालत स्थिर है और अगले 24 घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. बृंदा ने कहा, 'उनकी हालत स्थिर है, रक्त एवं अन्य चीजें सामान्य हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम उन्हें 24 घंटे तक निगरानी में रखेंगे।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर