हमारे पास 170 विधायक हैं, बहुमत पर कोई सवाल नहीं है, बोले महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शपथ लेने के बाद अपने विधायकों से मिलने गोवा पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि हमें 170 विधायकों का समर्थन है, बहुमत पर कोई सवाल नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने 3-4 जुलाई को सत्र बुलाया है।

We have 170 MLAs, there is no question on majority, says new Maharashtra CM Eknath Shinde
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि बाकी विधायक शनिवार को मुंबई आएंगे। राज्यपाल ने 3-4 जुलाई को सत्र बुलाया है। हमारे पास 170 विधायक हैं, बहुमत पर कोई सवाल नहीं है। यह संख्या और बढ़ रहे हैं। हमारे पास विधानसभा में पूर्ण बहुमत है। शपथ लेने के बाद गोवा पहुंचे सीएम शिंदे ने कहा कि मैं मुंबई जा रहा हू। मैंने मुंबई में बारिश की स्थिति के बारे में मुंबई निगम कमिश्नर से बात की है। सरकार किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। किसानों का आत्महत्या नहीं करने देंगे। 

इससे पहले एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के मास्टरस्ट्रोक के कारण वह मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को लगा कि बीजेपी सत्ता के लिए बेताब है, लेकिन सच में यह देवेंद्र जी का मास्टरस्ट्रोक है। बड़ी संख्या में विधायक होने के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति को सत्ता सौंपने के लिए बड़े दिल की जरूरत होती है।

राजभवन में गुरुवार शाम एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री और फडणवीस के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद शिंदे ने कहा कि उनके फैसले से राज्य और देश के लोगों को बड़े दिल की एक नई मिसाल देखने को मिली। शिंदे ने कहा कि सबसे ज्यादा संख्या वाली पार्टी मुख्यमंत्री पद पर दावा करती है, लेकिन इस मामले में, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा और विशेष रूप से देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने बड़ा दिल दिखाया और एक शिव सैनिक को यह मौका दिया।

शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस का पिछला कार्यकाल उनके काम आएगा क्योंकि वह राज्य का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि फडणवीस अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं के निर्देशों के कारण इस मंत्रिमंडल में शामिल हुए। मैं इसके कारण खुश हूं क्योंकि उनका अनुभव राज्य में विकास कार्यों को गति देने में काम आएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर