UP News: महिलाओं ने BJP विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया, वजह जानकर आपको भी होगी हैरानी

देश
किशोर जोशी
Updated Jul 14, 2022 | 08:11 IST

UP News: मानसून की बेरुखी के कारण उत्तर प्रदेश में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। महराजगंज जिले में महिलाओं की एक समूह ने इंद्र देव को खुश करने के लिए भाजपा विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया।

Women in Pipardeura area of Maharajganj in Uttar Pradesh throw mud at MLA believing this will bring a good spell of rainfall
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश नहीं होने से परेशान हैं लोग  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश नहीं होने से परेशान हैं लोग
  • कम बारिश होने की वजह से सूखे जैसे हालात
  • भगवान इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने विधायक को कीचड़ से नहलाया

महाराजगंज: एक तरफ जहां देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ और तबाही जैसे हालात पैदा हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे हिस्से हैं जो बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। भीषण गर्मी से उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों का बुरा हाल है।  इस वजह से किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बारिश के लोग इंद्रभगवान से प्रार्थना कर रहे हैं और तरह-तरह के टोटके भी अपना रहे हैं।

विधायक को नहलाया कीचड़ से

 उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बारिश नहीं होने पर महिलाओं के एक समूह ने स्थानीय विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया तांकि भगवान इंद्र को प्रसन्न किया जा सके। पिपरदेउरा गांव की महिलाओं ने कजरी गीत गाते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्‍नौजिया और नगर पालिका चेयरमैन कृष्‍ण गोपाल जायसवाल को मंगलवार रात कीचड़ से नहला दिया। महिलाओं को उम्मीद है कि ऐसा करने से अब भगवान इंद्र खुश होंगे और बारिश होगी।

ऐसी है मान्यता

ऐसी मान्यता है कि शहर के मुखिया को मिट्टी से स्नान कराने से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं। महिलाओं में से एक मुन्नी देवी ने बताया कि कम बारिश से धान की पैदावार प्रभावित होगी। उन्होंने कहा, 'यह भी माना जाता है कि इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए बच्चे मिट्टी में स्नान करते हैं और स्थानीय स्तर पर इसे काल कलौटी के नाम से जाना जाता है।' विधायक कनौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष जायसवाल बारिश के लिए कीचड़ से स्नान कर खुश नजर आए।

मॉनसून में बच्चों को अक्सर हो जाती हैं ये बीमारियां, जानें कैसे रखें बारिश के मौसम में अपने नन्हे-मुन्नों का ध्यान

विधायक ने कही ये बात

कनौजिया ने कहा, 'चिलचिलाती धूप से लोग बेचैन हैं और इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी से स्नान करना सदियों पुरानी परंपरा है। शहर की महिलाओं ने हमें बारिश के लिए मिट्टी से स्नान कराया।' जायसवाल ने कहा कि सूखे जैसी स्थिति हमारे सामने है, महिलाओं ने वर्षा देवता को प्रसन्न करने के लिए क्षेत्र की सदियों पुरानी परंपरा का ही पालन किया।

Weather Update: पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश की चपेट में, महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों में बाढ़ का कहर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर