Happy Janmashtami 2022:दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं ये कृष्ण मंदिर,जानें इनकी खूबियां

Lord Krishna Famous Temple in Indian and World: भगवान कृष्ण के मंदिर न केवल भारत में अनेक स्थान पर पाए जाते हैं, बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और दूसरे देशों में भी उनके मंदिर बने हुए हैं।

Lucknow
मुख्य बातें
  • पश्चिम बंगाल में दुनिया का सबसे बड़ा कृष्ण मंदिर बन रहा है।
  • झारखंड के गढ़वा जिले में भगवान कृष्ण की 1280 किलो की सोने की मूर्ति विराजमान है।
  • दुनिया में अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में भगवान कृष्ण के मंदिर हैं।

Lord Krishna Famous Temple in Indian and World: कृष्ण जनमाष्टमी की आज धूम है। भक्तजन पूरे उल्लास के साथ दुनिया के कोने-कोने में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मना रहे हैं। वैसे तो भगवान कृष्ण का पूरा जीवन भारत के हिस्सों में बीता है। लेकिन उनके भक्त पूरी दुनिया में हैं। और उनकी श्रद्धा का नतीजा है कि भगवान कृष्ण के मंदिर न केवल भारत में अनेक स्थान पर पाए जाते हैं, बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और दूसरे देशों में भी उनके मंदिर बने हुए हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ चुनिंदा मंदिरों के बारे में बता रहे हैं..
 

1. श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा

Krishna Janmbhoomi Mathuraमथुरा में इसी स्थान पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए यह स्थान कृष्ण भक्तों के लिए बेहद पवित्र स्थान है और उसे कृष्ण जन्मभूमि के नाम से भी जाना जाता है। 
 

2.बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन

banke bihar mandirभगवान श्री कृष्ण ने अपने बचपन का समय वृंदावन में ही बिताया था। वहां भगवान कृष्ण को बांके बिहारी भी कहा जाता है इसलिए उनके नाम पर ही इस मंदिर का नाम भी श्री बांके बिहारी रखा गया है। जन्माष्टमी के दिन मंगला आरती होने के बाद यहां श्रद्धालुओं के मंदिर देर रात खुले रहते थे। मंगला आरती साल में केवल एक बार होती है।

3.द्वारकाधीश मंदिर, गुजरात

dwarkadhish templeयह गुजरात का सबसे प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर है इसे जगत मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर चार धाम यात्रा का भी मुख्य हिस्सा है। चारों धामों में से यह पश्चिमी धाम है। यह मंदिर गोमती क्रीक पर स्थित है और 43 मीटर की ऊंचाई पर मुख्य मंदिर बना है।

4. मायापुर मंदिर, बंगाल

पश्चिम बंगाल में दुनिया का सबसे बड़ा कृष्ण मंदिर बन रहा है। 6 लाख स्क्वायर फीट से भी ज्यादा क्षेत्र में बनाए जा रहे मंदिर का खर्च करीब 800 करोड़ बताया जा रहा है। 2023 तक मंदिर का 80 प्रतिशत काम पूरा करने के बाद इसके कपाट भक्तों के लिए खोलने की योजना है। यह मंदिर नदिया जिले के मायापुर में बन रहा है। 

mayapur temple.jpg

5.बंशीधर मंदिर, झारखंड

बंशीधर मंदिर गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी में है, जहां पर भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत मूर्ति विराजित है। ये प्रतिमा 1280 किलो सोने से बनी है। जिसकी कीमत आज के समय में  716 करोड़ से से ज्यादा मानी जाती है। यह मूर्ति अष्ट धातु की है और इसका वजन करीब 120 किलो के आसपास है। 

6. इस्कॉन मंदिर ,न्यूयॉर्क

इस्कॉन  का यह पहला मंदिर है। इसे 1966 में बनाया गया था। और यही इसे इस्कॉन की शुरूआत भी हुई थी। जिसके हरे कृष्ण आंदोलन भी कहा जाता है। इस समय दुनिया भर में इस्कॉन के 500 से ज्यादा केंद्र हैं।

iskcon temple newyork

7.इस्कॉन मंदिर, दक्षिण अफ्रीका

iskcon temple south africa

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर