LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Corona Crisis: हम 18-45 साल के लोगों को मुफ्त में कोविड वैक्सीन लगाएंगे: छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल

देश में 18 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए टीकाकरण अभयान की शुरुआत एक मई से होगी। इसके लिए कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है लेकिन कई राज्यों में टीके की कमी होने की वजह से इस अभियान पर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली सहित कई राज्यों ने कहा है कि उनके यहां टीके का स्टॉक खत्म हो गया है, ऐसे में वह एक मई से इस अभियान को आगे बढ़ाने में असमर्थ हैं।

Corona Crisis, 30th April |
तस्वीर साभार:  ANI
कोरोना संकट, 30 अप्रैल।

Covid-19 Crisis: भारत में कोरोना के हालात गंभीर बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को महामारी के चलते 395 लोगों की मौत हुई। एक साल पहले कोरोना के दस्तक देने के बाद से एक दिन में मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश ने कहा है कि उनके पास कोरोना टीके की पर्याप्त डोज नहीं है। ऐसे में वह एक मई से 18 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने के अभियान में शामिल नहीं हो सकते हैं। इस बीच, दुनिया के देशों से मेडिकल सामग्री भारत पहुंचने का सिलसिला जारी है। 

Apr 30, 2021  |  10:47 PM (IST)
हम 18-45 साल के लोगों को मुफ्त में कोविड वैक्सीन लगाएंगे: छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ CM भूपेश बघेल ने कहा कि हम 18-45 साल के लोगों को मुफ्त में कोविड वैक्सीन लगाएंगे। 1 मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए हमने सभी जिलों में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारत सरकार ने अवगत कराया है कि 18-45 साल के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए 1,03,040 वैक्सीन डोज उपलब्ध कराएगी। क्योंकि वैक्सीन की कमी है इसलिए हम अपने राज्य के सबसे गरीब लोगों जिनके पास अंत्योदय कार्ड है, से वैक्सीनेशन की शुरूआत करेंगे।
 

Apr 30, 2021  |  08:38 PM (IST)
मुंबई में 3,925 नए कोविड मामले, 89 मौतें

मुंबई में 3,925 नए कोविड मामले, 89 मौतें और 6,380 रिकवरी रिपोर्ट की गई; कुल मामले 6,48,624 हो गए हैं।
 

Apr 30, 2021  |  07:45 PM (IST)
कोरोना से निटपने की तैयारी तेजी, कल भारत आएगी Sputnik V वैक्सीन

Spuntik V वैक्सीन जल्द भारत आएगी। पहला बैच कल भेजा जाएगा। मई की शुरुआत में 150,000 से 200,000 डोज आएंगे। मई के मध्य और आखिर में तीन मिलियन डोज और जून में पांच मिलियन डोज भेजे जाएंगे।
 

Apr 30, 2021  |  05:23 PM (IST)
कोरोना का कहर राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पिछले साल की तुलना में 5 गुना ज्यादा चरम पर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोविड-19 की दूसरी लहर राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में पांच गुना ज्यादा चरम पर, छत्तीसगढ़ में 4.5 गुना और दिल्ली में 3.3 गुना ज्यादा। राज्यों से ऑक्सीजन उपभोग ऑडिट करने के लिए कहा गया है। कर्नाटक, केरल, बंगाल, तमिलनाडु, गोवा, ओडिशा में न केवल कोरोना चरम पर है बल्कि वहां कोविड-19 के मामलों में भी बढ़ोतरी का ग्राफ ऊपर की तरफ है। एम्स के निदेशक की सलाह है कि अगर मामूली लक्षण हैं या लक्षण नहीं हैं तो अन्य बीमारियों की दवाएं पहले की तरह लेते रहें।
 

Apr 30, 2021  |  04:31 PM (IST)
हमने 8593 मीट्रिक टन ऑक्सीजन 23 राज्यों को उपलब्ध कराई हैः स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल में देश में मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में थोड़ी अधिक संख्या में मौत दर्ज की जा रही हैं। इसके चलते हम इन राज्यों के साथ संपर्क कर रहे हैं। हम मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई पर काम कर रहे हैं। हमने 8593 मीट्रिक टन ऑक्सीजन 23 राज्यों को उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही 1,27,000 नए ऑक्सीजन सिलेंडरों का ऑर्डर किया गया है।

Apr 30, 2021  |  03:48 PM (IST)
कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती हैं? बच्चों की देखभाल के लिए नोएडा में चाइल्ड लाइन शुरू

वृन्दा शुक्ला DCP महिला सुरक्षा,नोएडा ने कहा कि कोविड के साथ-साथ बच्चों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। कुछ अभिभावक कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और बच्चों की देखभाल के लिए कोई नहीं है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड लाइन के सहयोग से नया प्लेटफार्म शुरू किया है। इसके तहत ऐसे बच्चे जिन्हें सहयोग और मदद की जरूरत है, उनको गौतमबुद्ध नगर पुलिस सहयोग करेगी। इस तरह की कोई भी सूचना देने के लिए आप हमारे हेल्पलाइन नंबर 9870395200 पर संपर्क करके सूचना दे सकते हैं।

Apr 30, 2021  |  02:51 PM (IST)
बिहार: कोरोना गाडलाइन पालन करवाने वाली पुलिस टीम पर हमला

बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य में अपराह्न् चार बजे के बाद दुकान बंद कर दिए जाने आदेश दिए गए हैं। इसी सरकारी आदेश के अनुपालन में लगी पुलिस टीम पर पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र शाहगंज मुहल्ले में हमला कर दिया गया, जिसमें एक सहायक अवर निरीक्षक जख्मी हो गए। सुल्तानगंज थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाहगंज मुहल्ले में गुरुवार की शाम कुछ लोग बिना मास्क के घूम रहे थे, इसी दौरान सहायक अवर निरीक्षक उदय शंकर चौधरी ने उनको टोक दिया। जिसके बाद जुटे लोगों ने पुलिस टीम पर डंडे से हमला कर दिए जिसमें चैधरी घायल हो गए।

Apr 30, 2021  |  12:48 PM (IST)
3 महीने में 67 लाख वैक्सीन की डिमांड
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दोनों कंपनियों से अनुरोध किया है कि वे हमें अगले 3 महीनों में 67 लाख खुराकें उपलब्ध कराएं। दिल्ली सरकार इसके लिए भुगतान करने के लिए तैयार है। दिल्ली के लोगों को मुफ्त टीके दिए जाएंगे। हम यह देखने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं कि दिल्ली के लोगों को अगले 3 महीनों में टीका लगाया जाए:.
Apr 30, 2021  |  12:22 PM (IST)
गोवा में कोविड-19 पाबंदियां सख्ती से लागू

तटीय राज्य गोवा में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को काबू में करने के लिए लगाये गये चार दिन के लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को लोग घरों के अंदर ही रहे और सड़कें सूनी दिखीं। कोविड-19 संबंधी पाबंदियां बृहस्पतिवार रात नौ बजे से लागू हो गयीं जो सोमवार (तीन मई) सुबह छह बजे तक लागू रहेंगी। राज्य सरकार ने कहा कि इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर इक्का-दुक्का ही वाहन दिखे और पाबंदियों को लागू करने के लिए विशेष कर शहरी इलाकों में सख्त निगरानी की जा रही है।
 

Apr 30, 2021  |  11:25 AM (IST)
40 से ज्यादा देश भारत की मदद कर रहे-जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने में 40 से ज्यादा देश भारत की मदद कर रहे हैं। भारतीय राजदूतों के साथ हुई बैठक में विदेश मंत्री ने उनसे हर तरह का ऑक्सीजन सपोर्ट हासिल करने के लिए कहा है। 

Apr 30, 2021  |  09:43 AM (IST)
24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,86,452 नए केस, 3,498 लोगों की मौत

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,86,452 नए केस मिले हैं जबकि इस दौरान 3,498 लोगों ने दम तोड़ा है। उपचार के बाद 2,97,540 लोग ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 1,87,62,976 हो गई है। अब तक 1,53,84,418 लोग ठीक हुए हैं। इस महामारी से अब तक 2,08,330 लोगों की जान जा चुकी है। देश में एक्टिव केस की संख्या 31,70,228 है। अभी तक 15,22,45,179 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। 

Apr 30, 2021  |  09:19 AM (IST)
कोरोना से पूर्व एटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन 

पूर्व एटॉर्नी जनरल और पद्म विभूषण से सम्मानित सोली सोराबजी का आज निधन हो गया। वो कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

Apr 30, 2021  |  08:50 AM (IST)
मेडिकल सामग्री लेकर भारत पहुंचा अमेरिकी वायु सेना का विमान
अमेरिका वायु सेना का एक परिवहन विमान मेडिकल सामग्री लेकर भारत पुहंचा है। यह राहत सामग्री की पहली खेप है। अमेरिका अगले एक सप्ताह तक भारत को जरूरी मेडिकल उपकरण एवं दवाएं उपलब्ध कराएगा। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि संकट के इस घड़ी में वह भारत के साथ खड़ा है।
Apr 30, 2021  |  08:32 AM (IST)
रोमानिया से पहुंची मेडिकल सामग्री
संकट की घड़ी में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत को मेडिकल सामग्री पहुंच रही है। यूरोपीय संघ के देश रोमानिया ने 80 ऑक्सीजन सांद्रक और ऑक्सीजन के 75 सिलेंडर भेजे हैं। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए रोमानिया को धन्यवाद कहा है। जापान ने कहा है कि मुश्किल वक्त में वह भारत के साथ खड़ा है। दिल्ली में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने कहा कि उनका देश भारत को 300 ऑक्सीजन सिलेंडर और 300 वेंटिलेटर्स भेजेगा।
Apr 30, 2021  |  08:31 AM (IST)
नकली रेमडेसिवीर बेच रहे थे, दिल्ली पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया 

दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन बनाने के आरोप में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के कोटद्वार से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से रेमडेसिवीर के 196 नकली इंजेक्शन जब्त किए हैं और आरोपी पहले ही दो हजार नकली इंजेक्शन बेच चुके हैं। दिल्ली पुलिस के आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने ट्विटर पर इस बाबत सूचना साझा की। उन्होंने बताया कि आरोपी इस नकली इंजेक्शन को 25000 रुपये में बेचते थे।

Apr 30, 2021  |  08:31 AM (IST)
फिलहाल 18-44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान नहीं: टोपे

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य को कोरोना वायरस रोधी टीके की 25-30 लाख शीशियां जब तक नहीं मिल जाती तब तक 18-44 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू नहीं किया जाएगा। टोपे ने यहां पत्रकारों से कहा कि टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए कम से कम पांच दिन का पर्याप्त स्टॉक होना चाहिए। महाराष्ट्र कई बार टीकों की कमी की वजह से टीकाकरण अभियान रोका जा चुका है जो 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए चल रहा है। टोपे ने कहा कि राज्य की क्षमता रोजाना आठ लाख लोगों को टीका लगाने की है। इस बीच पणजी में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य को जब कोविड रोधी की खुराकें मिल जाएंगी तब वह 18-44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करेगा।
 

Apr 30, 2021  |  08:30 AM (IST)
वायुसेना के विशेषज्ञों ने बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लाण्ट शुरू कराया

उत्तर प्रदेश के आगरा में कई वर्षों से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लाण्ट को वायुसेना के विशेषज्ञों ने शुरू कराया। जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी दी। आगरा के जिलाधिकारी पी एन सिंह ने बताया कि इस प्लाण्ट से अब एक घण्टे में 1600 सिलेंडर में रिफलिंग की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इससे काफी हद तक ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों पर रोक लगाई जा सकेगी। दूसरी ओर जिलाधिकारी ने बताया कि आगरा में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 722 नये मामले सामने आये, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 19562 हो गयी है।