LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Army Helicopter Crash: जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में, 11 से 2 बजे तक कर पाएंगे अंतिम दर्शन

Army Mi-17V5 Helicopter Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई है। वायु सेना ने ट्वीट कर जनरल रावत के मौत की पुष्टि की है। इस हादसे में 13 अन्य लोगों की भी जान गई है। बता दें कि जनरल रावत को ले जाने वाला वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को कुन्नूर में दुर्घटना का शिकार हो गया है। यह भीषणा हादसा सुलूर और कोयंबटूर के बीच हुआ। इस हेलिकॉप्टर में चालक दल के 5 सदस्यों से सहित कुल 14 लोग सवार थे।

Headline: Army Helicopter Crash Live Updates
तस्वीर साभार:  ANI
कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त लाइव अपडेट्स

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और जलते हुए हेलिकॉप्टर से लोगों को निकाला। बताया जा रहा है कि जहां यह दुर्घटना हुई वहां पर घना जंगल है जिसकी वहज से दमकल की गाड़ियों को वहां पहुंचने में थोड़ा वक्त लगा। इस हादसे को लेकर दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक हुई। सीडीएस रावत की मौत देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। बताया जा रहा है कि यह हादसा 12 बजकर 20 मिनट यह हादसा हुआ। 

Army Mi-17V5 Helicopter Crash Today in Tamil Naud Live News Updates: 

Dec 08, 2021  |  11:39 PM (IST)
NDA बैचमेट ने 'दूरदर्शी' जनरल बिपिन रावत को किया याद
NDA बैचमेट ने 'दूरदर्शी' जनरल बिपिन रावत को किया याद, कहा भारत के पहले CDS के रूप में वह उपयुक्त थे।
Dec 08, 2021  |  11:29 PM (IST)
मद्रास रेजिमेंटल सेंटर में रक्षा अधिकारियों से मिले सीएम एमके स्टालिन
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने आज वेलिंगटन में मद्रास रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया और वहां मौजूद रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की।
Dec 08, 2021  |  10:04 PM (IST)
हेलीकॉप्टर हादसे में शिकार होने वाले अधिकारियों की तस्वीरें
तस्वीरों में बाएं से दाएं - नायक जितेंद्र कुमार 3 पारा (एसएफ), लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, हवलदार सतपाल राज
Dec 08, 2021  |  10:02 PM (IST)
हेलीकॉप्टर हादसे में शिकार होने वाले अधिकारियों की तस्वीरें
बाएं से दाएं तस्वीरों में- सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत, लांस नायक विवेक कुमार 1 पारा (एसएफ), एनके गुरुशेवक सिंह 9 पारा (एसएफ), लांस नायक बीएस तेजा 11 पारा (एसएफ)
Dec 08, 2021  |  09:59 PM (IST)
जनरल बिपिन रावत की खास तस्वीरें
बचपन से लेकर सेवा के शुरुआती दिनों तक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की तस्वीरें, जिनकी आज पहले एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
Dec 08, 2021  |  09:56 PM (IST)
गुरुवार शाम को घर लाया जाएगा पार्थिव शरीर 

 चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के गुरुवार शाम तक एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम सम्मान देने की अनुमति दी जाएगी, इसके बाद एक अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा जो कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान तक शुरू होगा।

Dec 08, 2021  |  09:00 PM (IST)
दोनों सदनों में बयान देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल संसद के दोनों सदनों में तमिलनाडु में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर बयान देंगे।
Dec 08, 2021  |  08:17 PM (IST)
भूटान के प्रधानमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया
भूटान के प्रधानमंत्री ने सीडीएस बिपिन रावत और 12 अन्य के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और पत्नी समेत 13 अनमोल जीवन का अंत हो गया। भूटान के लोग और मैं भारत और शोक संतप्त परिवारों के लिए प्रार्थना करते हैं।
Dec 08, 2021  |  08:10 PM (IST)
बिपिन रावत ने भारतीय सेना के उच्च रक्षा संगठन में दूरगामी सुधारों की शुरुआत कीः आर्मी

भारतीय सेना ने कहा कि भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत एक दूरदर्शी थे जिन्होंने भारतीय सेना के उच्च रक्षा संगठन में दूरगामी सुधारों की शुरुआत की। उन्होंने भारत के संयुक्त थिएटर कमांड की नींव बनाने और सैन्य उपकरणों के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनरल एमएम नरवणे और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने आज एक दुर्भाग्यपूर्ण हवाई दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, श्रीमती मधुलिका रावत, अध्यक्ष DWWA और 11 अन्य सैन्य कर्मियों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Dec 08, 2021  |  07:25 PM (IST)
जनरल बिपिन रावत जी के शौर्यपूर्ण जीवन को नमन- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ, जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी एवं 11 अन्य की मृत्यु पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि! जनरल रावत जी के शौर्यपूर्ण जीवन को नमन।

Dec 08, 2021  |  07:29 PM (IST)
सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत से दुखी हूं- सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा CDS बिपिन रावत जी के जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है, उनकी पूर्ति नहीं हो सकती है। सभी देशवासी और उत्तराखंड वासी बहुत दुखी है। देश के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है। भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दें।

Dec 08, 2021  |  07:17 PM (IST)
बिपिन रावत की मौत के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं- शरद पवार

एनसीपी चीफ शरद पवार ने ट्वीट किया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की मौत के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। उनका करियर बेहद शानदार रहा और पिछले चार दशकों में रक्षा क्षेत्र में उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

Dec 08, 2021  |  07:34 PM (IST)
हेलीकॉप्टर हादसे पर सीसीएस की बैठक

तमिलनाडु में कुन्नूर के पास बुधवार को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और कई अन्य अधिकारियों को ले जाते समय एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की बैठक हुई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्री शामिल हुए। बैठक करीब एक घंटे चली, दुखद घटना पर सीसीएस के सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई।

Dec 08, 2021  |  06:12 PM (IST)
चॉपर हादसे में सीडीएस रावत की मौत

वायु सेना ने चॉपर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत की मौत होने की पुष्टि कर दी है। 

Dec 08, 2021  |  05:47 PM (IST)
सीसीएस की बैठक के बाद सेना प्रमुख दे सकते हैं बयान

सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक के बाद सेना प्रमुख आधिकारिक बयान जारी कर सकते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना बयान सेना प्रमुख को भेज दिया है।

Dec 08, 2021  |  05:42 PM (IST)
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह उड़ा रहे थे चॉपर

एमआई-17 हेलिकॉप्टर को विंग कमांडर पृथ्वी सिंह उड़ा रहे थे। सिंह को काफी अनुभवी पायलट माना जाता है। 

Dec 08, 2021  |  05:13 PM (IST)
शाम 6.30 बजे सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक

समाचार एजेंसी एएनआई का कहना है कि आज शाम 6.30 बजे सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक होगी। 

Dec 08, 2021  |  04:56 PM (IST)
चॉपर हादसे में 14 लोगों में से 13 लोगों की मौत- ANI
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है 14 लोगों में से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Dec 08, 2021  |  04:45 PM (IST)
'हादसे के समय हुआ जोर का धमाका'

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रिहायशी इलाके से कुछ 100 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ। हादसे के समय जोर का धमाका हुआ और हेलिकॉप्टर आग की लपटों से घिर गया। लोगों का कहना है कि उन्होंने आग से घिरे लोगों को उसमें से निकलते देखा। 
 

Dec 08, 2021  |  04:27 PM (IST)
रक्षा मंत्री को जानकारी दे रहे सेना प्रमुख

सेना प्रमुख एमएम नरवणे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर जानकारी दे रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुन्नूर में जो हादसा हुआ है उस पर संबंधित मंत्रालय उचित समय पर जानकारी देगा।