'शुभ मुहूर्त' में होगा कुछ बड़ा? गठबंधन से अलग होंगे नीतीश या BJP पर बना रहे दबाव की रणनीति, आज होगा साफ

Bihar political Crisis : नीतीश कुमार भाजपा के साथ गठबंधन में रहेंगे या उससे अलग हो जाएंगे, इसके बारे में मंगलवार को फैसला हो सकता है। सभी की नजरें नीतीश कुमार पर टिकी हैं। सूत्रों का कहना है कि नीतीश यदि भाजपा से नाता तोड़ लेते हैं तो राजद, कांग्रेस और लेफ्ट उन्हें समर्थन दे सकते हैं।

Bihar Political Crisis : Nitish Kumar may leave alliance with BJP RJD congress meeting today
भाजपा से गठबंधन तोड़ने पर फैसला कर सकते हैं नीतीश कुमार।  
मुख्य बातें
  • भाजपा के साथ गठबंधन के बारे में बड़ा फैसला कर सकते हैं नीतीश कुमार
  • पटना में जदयू, कांग्रेस और राजद की आज अहम बैठकें हो रही हैं
  • सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार को लेफ्ट एवं कांग्रेस समर्थन दे सकते हैं

Bihar Political Crisis : बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन काफी अहम साबित होने जा रहा है। नीतीश कुमार भाजपा के साथ गठबंधन में रहेंगे या उससे अलग होकर राजद एवं अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे, यह बहुत कुछ आज साफ हो सकता है। बिहार में राजद, जद-यू एवं अन्य दलों की आज अहम बैठक हो रही है। सूत्रों का कहना है कि रक्षा बंधन के बाद भाद्र पद की शुरुआत हो जाएगी। इस काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते। ऐसे में माना जा रहा है कि गठबंधन तोड़ने और नई सरकार बनाने के बारे में 12 अगस्त से पहले फैसला हो सकता है।  

गठबंधन पर अंतिम फैसला नीतीश को करना है
सूत्रों का कहना है कि नीतीश यदि भाजपा से नाता तोड़ लेते हैं तो राजद, कांग्रेस और लेफ्ट उन्हें समर्थन दे सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि शर्तों को लेकर राजद और जद-यू के बीच बात बहुत हद तक बन गई है। फिर भी भाजपा के साथ गठबंधन पर अंतिम फैसला नीतीश कुमार को करना है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नीतीश को लगने लगा है कि वह भाजपा के साथ आगे नहीं बढ़ सकते, इसलिए उससे अलग होने का वह फैसला कर सकते हैं। वहीं, भाजपा ताजा घटनाक्रम पर कुछ नहीं बोल रही है। वह अभी 'इंतजार करो और देखो' की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। 

Bihar : क्या अपने फैसले से फिर चौंकाएंगे नीतीश कुमार? बिहार में आज बैठकों का दौर

आरजेडी की बैठक में शामिल हो रहा लेफ्ट
कुछ विश्लेषक यह भी मान रहे हैं कि भाजपा पर दबाव बनाने की नीतीश की यह रणनीति भी हो सकती है। बहरहाल, पटना में आज हो रही बैठकों से बहुत कुछ चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।  पटना में आज नीतीश कुमार की नेतृत्व में बैठक होने जा रही है तो तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। अहम बात यह है कि आरजेडी की इस बैठक में लेफ्ट भी शामिल हो रहा है। आरजेडी के इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के दिग्गज नेता पहुंचने लगे हैं। तो वहीं कांग्रेस विधायक दल की भी आज बैठक हो रही है। बिहार में लेफ्ट के पास 16 और कांग्रेस के पास 19 विधायक हैं। 
 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर