किसानों के समर्थन में आईं शाहीनबाग वाली दादी, प्रदर्शन में होंगी शामिल

Bilkis Dadi: शाहीनबाग प्रदर्शन की चेहरा रहीं बिलकिस दादी किसानों के समर्थन में आ गई हैं। उन्होंने सिंघु (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) बॉर्डर पर जाने की बात की है।

Bilkis Dadi
बिलकिस दादी  |  तस्वीर साभार: ANI

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को हर तरफ से समर्थन मिल रहा है। अब उन्हें शाहीनबाग वाली दादी का भी समर्थन मिल गया है। नागरिक संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ शाहीनबाग में हुए प्रदर्शन में बिलकिस दादी ने हिस्सा लिया था और वो उस प्रदर्शन की एक चेहरे के रूप में उभरी थीं। बिलकिस दादी ने कहा कि हम किसानों की बेटियां हैं, हम आज किसानों के पास जाकर उनके विरोध का समर्थन करेंगे। हम अपनी आवाज उठाएंगे, सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए।'

TIMES NOW के साथ खास बातचीत में, बिलकिस दादी ने बताया कि वह किसानों का समर्थन क्यों करना चाहती हैं, वो क्यों उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसान की बेटी हैं और बहू हैं और वह किसानों की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को हल करने के लिए वो सरकार और किसानों से बात करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर