VIDEO: कांग्रेस नेता ने मिस इंडिया रनर अप को गिफ्ट में दिए रद्दी कागज के टुकड़े, हर कोई हैरान

मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अजंता यादव द्वारा मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह का जो सम्मान किया गया है उससे मान्या का परिवार भी हैरान है।

Congress leader Ajanta Yadav gave a gift bag stuffed with papers to Miss India runner up Manya yadav
कांग्रेस नेता ने मिस इंडिया रनर अप को दिए 'रद्दी कागज' गिफ्ट 
मुख्य बातें
  • कांग्रेस नेता द्वारा मिस इंडिया रनर अप का सम्मान या अपमान?
  • सम्मानित करने के नाम पर दिए गए गिफ्ट बैग से निकले रद्दी कागज के टुकड़े
  • मिस इंडिया रनर अप मान्या के परिवार ने जताई नाराजगी

मुंबई: मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अजंता यादव ने मिस इंडिया रनर अप रही मान्या सिंह यादव का ऐसा सम्मान किया है जिस पर हर कोई हैरान है। मिस इंडिया रनर अप रही मान्या के पिता का आरोप है कि कांग्रेस नेता अजंता यादव ने अपनी बेटी को सम्मानित करने के नाम पर एक गिफ्ट बैग दिया। जब यह गिफ्ट वाला बैग खोला गया तो उसमें रद्दी कागज भरे हुए थे और उसमें मान्या की एक फटी हुई तस्वीर थी।

कागज के टुकड़े देकर किया सम्मानित

परिवार का कहना है कि कागज के चंद टुकड़ों को भरकर मिस इंडिया रनर अप का सम्मान किया है। मान्या के परिजन ने बताया कि इसके बाद जब उन्होंने कांग्रेस नेता से फोन कर पूछा कि मैम ये कैसा मजाक है जो उन्होंने जो जवाब दिया वो और भी हैरान करने वाला था। अंजता यादव ने कहा, 'अभी तो बड़ा दिखने के लिए उसमें कागज का टुकड़ा भरा गया है। अब हमारे यहां कार्यक्रम में आएंगे तो आपको सम्मानित किया जाएगा।'

ऑटो ड्राइवर की बेटी

आपको बता दें कि वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया की रनर अप रही मान्या सिंह अपने जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करने के बावजूद भी हार नहीं मानी और फिर ये सफलता हासिल की। यूपी की देवरिया की रहने वाली मान्या सिंह बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिनके पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं। एक सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए वह ऑटो से पहुंची थी और उनकी तस्वीरे काफी वायरल भी हुईं थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर