Kavakaz 2020:रूस द्वारा आयोजित सैन्य अभ्यास का हिस्सा होंगे भारत, पाकिस्तान और चीन  

Kavakaz 2020: कावाकाज़ 2020 रूस द्वारा आयोजित सैन्य अभ्यास है जो अगले महीने होने जा रहा है इसमें भारत, पाकिस्तान और चीन जैसे देश हिस्सा लेगें, ये काफी अहम सैन्य एक्सरसाइज मानी जा रही है।

India, Pakistan & China to be part of military exercise- Kavakaz 2020 hosted by Russia
कोरोना महामारी की स्थिति के कारण मार्च से सभी सैन्य अभ्यास रुके रहे हैं 

रूस द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय सैन्य अभ्यास कावाकाज़ 2020 (Kavkaz 2020) जो अगले महीने होने वाला है उसमें भारत, पाकिस्तान और चीन भाग लेंगे, यह पहली ऐसी कवायद है जिसमें भारत कोरोना काल के दौरान हिस्सा लेगा। कैस्पियन सागर क्षेत्र में अभ्यास करने के लिए कवायद की जाएगी 200 भारतीय सशस्त्र बल के जवान इस अभ्यास का हिस्सा होंगे।

टाइम्स नाउ के राष्ट्रीय मामलों के संपादक का कहना है कि यह एक सैन्य अभ्यास है जिसमें कई देश हिस्सा लेंगे।कोरोना महामारी की स्थिति के कारण मार्च से सभी सैन्य अभ्यास रुके रहे हैं।रूस द्वारा आयोजित ये सैन्य अभ्यास कोरोना COVID-19 के बाद यह पहला है यह रूस के साथ घनिष्ठ संबंध सुनिश्चित करता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर