Expansion of Nitish Cabinet : नीतीश को गृह, तेजस्वी को सड़क विभाग मिलना तय, इन मंत्रियों को मिल सकता है ये मंत्रालय

Expansion of Nitish Cabinet : विजय चौधरी को वित्त मंत्री, विजेंद्र यादव को ऊर्जा विभाग, आलोक मेहता को शिक्षा, सुधाकर सिंह को कृषि अशोक चौधरी को निर्माण कार्य, संजय झा को जल संसाधन और तेज प्रताप यादव को वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।  

 Nitish Kumar to get Home , Personnel and  Tejaswi to get Road & health  : sources
नीतीश कैबिनेट में इन चेहरों को मिल सकती है जगह।   |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • बिहार में नीतीश सरकार की कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है
  • राजद से करीब 15 और जद-यू से 12 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है
  • नीतीश को गृह मंत्रालय एवं तेजस्वी को सड़क एवं स्वास्थ्य विभाग मिल सकता है

Expansion of Nitish Cabinet : बिहार में नीतश सरकार की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। साथ ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी होना तय है। सूत्रों ने टाइम्स नाउ नवभारत को मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले चेहरों एवं उनके विभागों के बारे में बताया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह एवं कार्मिक मंत्रालय जा सकता है जबकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सड़क एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। विजय चौधरी को वित्त मंत्री, विजेंद्र यादव को ऊर्जा विभाग, आलोक मेहता को शिक्षा, सुधाकर सिंह को कृषि अशोक चौधरी को निर्माण कार्य, संजय झा को जल संसाधन और तेज प्रताप यादव को वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।  

मंत्रिमंडल में 31 सदस्य शामिल हो सकते हैं
सूत्रों का कहना है कि जद-यू से वीजेंद्र यादव, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, जमा खान, लेसी सिंह, मदन साहनी, जयंत राज और सुनील कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है। राजद कोटे से तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, अनीता देवी, कुमार सर्वजीत, सुधाकर सिंह, अख्तरुल इस्लाम साहीन को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। जिसमें महागठबंधन के विभिन्न घटकों से मंत्रिमंडल में लगभग 31 सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

राजद से तेजस्वी यादव बने हैं डीप्टी सीएम
कांग्रेस से अफाक आलम, मुरारी गौतम, मांझी की पार्टी हम से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है। सुबह 11.30 बजे राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। गत नौ अगस्त को नीतीश कुमार भाजपा गठबंधन से अलग हो गए। अगले दिन 10 राजद एवं अन्य विपक्षी दलों के समर्थन से उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनाई। नीतीश एक बार फिर सीएम बने जबकि तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई गई। गठबंधन तोड़ने पर भाजपा ने नीतीश पर जनादेश के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। राजद के साथ नीतीश के जाने को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों ने कई वजहें बताई हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर