ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक कांस्य पदक की बधाई दी

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम से बात की।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक कांस्य पदक की बधाई दी
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक कांस्य पदक की बधाई दी 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम से बात की। उन्होंने खेलों में शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई दी। पटनायक ने हॉकी खिलाड़ियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा,हमारी हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। निश्चित रूप से ओडिशा के साथ-साथ पूरा भारत बहुत उत्साहित है।

नवीन पटनायक ने कहा कि हम सब आपके पीछे हैं और हम आपको शुभकामनाएं देते हैं और हम अगस्त में भुवनेश्वर में अपनी भारतीय ओलंपिक हॉकी टीम का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। गुरुवार सुबह भारतीय हॉकी टीम के जर्मनी के खिलाफ मैच जीतने के तुरंत बाद पटनायक ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर