MP Rape Case: 'टाइम्स नाउ नवभारत' के सवाल पर चुप्पी साध गईं प्रियंका गांधी, कांग्रेस MLA के बेटे पर है रेप का आरोप

Congress leader Priyanka Gandhi PC in Lucknow : प्रेंस कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद जब चैनल ने प्रियंका से इस बाबत बात करने की कोशिश की तो कांग्रेस समर्थकों ने रिपोर्टर को उन तक पहुंचने नहीं दिया। 

Priyanka Gandhi kept silence over rape charges on Congress MLAá's son
एमपी कांग्रेस विधायक के बेटे करण मोरवाल पर है रेप का आरोप।   |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • उज्जैन से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर है रेप का आरोप
  • रेप के आरोप के बाद से फरार है करण मोरवाल, पुलिस पकड़ने के लिए दे रही दबिश
  • लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से चैनल ने जब सवाल किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया

लखनऊ : मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर लगे रेप के आरोप पर काग्रेस पार्टी के बड़े नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेंस कॉन्फ्रेंस किया। इस संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी राज्य में महिलाओं का सशक्तिकरण करना चाहती है। उन्होंने महिलाओं से कांग्रेस से जुड़ने की अपील भी की। लेकिन 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने मध्य प्रदेश  के कांग्रेस विधायक के बटे करण मोरवाल पर लगे रेप के आरोप पर जब सवाल किया तो प्रियंका ने कोई जवाब नहीं दिया। चैनल को प्रियंका से सवाल करने से रोका गया। यही नहीं, प्रेंस कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद जब चैनल ने प्रियंका से इस बाबत बात करने की कोशिश की तो कांग्रेस समर्थकों ने रिपोर्टर को उन तक पहुंचने नहीं दिया। 

एमपी के कांग्रेस विधायक के बेटे पर है रेप का आरोप

प्रेस कांफ्रेंस में 'टाइम्स नाउ नवभारत' के आमिर हक ने सवाल किया कि प्रियंका जी आप राजनीति में महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं, उन्हें और अधिकार देने की बात करती हैं लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर रेप का आरोप है और वह पिछले छह महीने से फरार है। कांग्रेस पार्टी इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? इस सवाल पर प्रियंका गांधी के साथ मौजूद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रिपोर्टर को चुप कराने की कोशिश की। सुप्रिया ने कहा कि वह इस तरह के सवाल पूछने की इजाजत नहीं देंगी। 

महिला सशक्तिकरण पर कांग्रेस का दोहरा रवैया

जाहिर है कि कांग्रेस महिलाओं को इंसाफ दिलाने के नाम पर दोहरा रवैया अपना रही है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों पर महिलाओं का उत्पीड़न दिखाई देता है लेकिन अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ हुआ यौन शोषण उन्हें दिखाई नहीं दे रहा। कांग्रेस महिला कार्यकर्ता के आरोप पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से खामोशी साधे हुए है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से कांग्रेस विधायक के बेटे पर आरोप किसी साधारण महिला ने नहीं लगाए हैं। आरोप लगाने वाली महिला युवा कांग्रेस की पदाधिकारी है और वह अभी पार्टी के लिए काम कर रही है। 

मामला उठाने के लिए पीड़ित युवती ने चैनल को धन्यवाद कहा

इस पूरे मामले में 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने पीड़ित युवती से बात की है। चैनल के साथ बातचीत में लड़की ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से न्याय दिलाने की मांग की है। पीड़ित युवती ने कहा, 'पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस मामले को सामने लाने और मदद करने के लिए मैं 'टाइम्स नाउ नवभारत' को धन्यवाद देती हूं। मैंने न्याय पाने के लिए पार्टी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसमें कुछ ज्यादा नहीं हुआ। मुझे उम्मीद है कि कमलनाथ जी कुछ करेंगे। विवेक तन्खा जी ने कहा कि उनके पास कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह का फोन आया था, इसलिए वे उनकी मदद कर रहे हैं। राहुल गांधी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। मुझे पार्टी से कोई गिला-शिकवा नहीं है। मैं पार्टी के लिए काम कर रही हूं। पार्टी के वरिष्ठों तक यह मामला पहुंचना चाहिए। मैं चाहती हूं कि राहुल गांधी इस पूरे मामले को समझें और फिर निर्णय लें।'  

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर