'शरिया कानून से छेड़छाड़'; कोरोना और 10 दिन में 2 तूफान, SP सांसद एसटी हसन ने बताया- देश में क्यों आईं आपदाएं

देश
Updated Jun 02, 2021 | 17:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने कहा है कि पिछले 7 सालों में भाजपा सरकार ने जो कानून बनाए हैं या शरीयत कानून में दखल दिया है, उससे देश में कोरोना की लहर और 10 दिन में 2 चक्रवात आए हैं।

Samajwadi Party MP ST Hasan
समाजवादी पार्टी सांसद एसटी हसन 

समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने अजीबोगरीब दावा कर विवाद खड़ा कर दिया है। सपा सांसद ने कहा कि भारत को भाजपा सरकार द्वारा शरीयत कानून को बदलने के कारण कोरोना वायरस की दूसरी लहर और चक्रवातों का सामना करना पड़ रहा है। जो कानून बनाया गया है, उसमें जो अन्याय हुआ है, वह शरीयत में दखल देता है और खास तौर पर उस कानून को, जिसने एक खास समुदाय को बताया कि उसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में नागरिकता नहीं मिलेगी। मुसलमानों को नागरिकता नहीं मिलेगी बाकी सबको मिलेगी। इन अन्यायों के रूप में आपने देखा होगा कि हमारे देश ने 10 दिनों के भीतर 2 चक्रवात देखे हैं। हम और अधिक आपदाओं की उम्मीद करते हैं। 

उन्होंने कहा, 'पिछले 7 वर्षों में नौकरियों, मुसलमानों को नागरिकता में भेदभाव या शरीयत कानून को बदलने की कोशिशों के चलते देश में कोविड-19 की दूसरी लहर और दो चक्रवात आए हैं।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर