Sawal Public ka: सत्ता संभालते हुए PM मोदी को हुए 20 साल, Times Now नवभारत ने किया सर्वे, जानें क्या है लोगों की राय

Sawal Public ka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में रहते हुए 20 साव पूरे हो गए हैं। 20 साल पहले वो गुजरात के मुख्यमंत्री बने। 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। इस मौके पर हमने लोगों की राय ली है।

Narendra Modi
नरेंद्र मोदी 

सत्ता में रहते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 20 साल पूरे हो गए हैं। आज से बीस साल पहले उन्होंने राजनीति में प्रशासक के तौर पर गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। सीएम से सफर तय करते हुए आज वो दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री हैं। मोदी शासन के 20 साल का पूरा सिक्वेंस कई मायनों में अलग है। अमूमन सत्ता के शीर्ष पर जाने के बाद ANTI INCUMBENCY हो जाती है। हम सबने हिन्दुस्तान में देखा है लोगों के नाम करप्शन में आ जाते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का अब तक का करियर इससे उलट है। सवाल उठता है कि ऐसा क्यों है? मोदी आज भी इतने मजबूत क्यों दिखते हैं...विपक्ष का नेता कोई उनके बराबर क्यों नहीं दिखता? ऐसे कुछ सवालों पर हमने एक त्वरित सर्वे किया है। ये सर्वे टाइम्स नाउ नवभारत और N-SIGHT-VETO ने मिलकर किया है। इसमें देश भर के 18 हजार लोगों की राय ली गई है। 

लोगों से पूछा गया कि नरेंद्र मोदी का सबसे ऐतिहासिक फैसला कौन सा था? क्या नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया? मोदी की वैक्सीन क्रांति से कोरोना कंट्रोल हुआ? नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से भारत को क्या मिला? लीडर के तौर पर नरेंद्र मोदी की विशेषता क्या है? कई और भी सवाल पूछे गए।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर