Sawal Public ka: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की हिस्सेदारी पर बोलने वाली प्रियंका MP की बेटी पर चुप क्यों?

Sawal Public ka: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की हिस्सेदारी पर बोलने वाली प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश की बेटी पर चुप हो गई हैं। आखिर एमपी केस पर क्यों चुप रहीं प्रियंका?

sawal public ka
सवाल पब्लिक का 

आज लखनऊ में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक मुहिम छेड़ी है। मुहिम ये है 'लड़की हूं..लड़ सकती हूं'...बहुत अच्छा लगा सुनकर कि कांग्रेस पार्टी 40% टिकट बेटियों को देने जा रही है। यूपी से शुरूआत भी हो गई। महिलाओं की भागीदारी पर बहुत सीरियस होकर सोच रही हैं प्रियंका गांधी। लेकिन इस हकीकत की हवा प्रियंका जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के शुरू होने के दो मिनट बाद ही निकल गई।

दरअसल, मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़नगर से कांग्रेस के विधायक हैं मुरली मोरवाल। उनका बेटा है करण मोरवाल, उस करण मोरवाल यानी विधायक के बेटे पर एक कांग्रेस की ही महिला वर्कर ने आरोप लगाया है कि उसके साथ करण ने रेप किया। ये आरोप बहुत संगीन है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी और एमपी की सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कह रहे हैं कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी हो नहीं पाई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी क्या कर रही है। यही सवाल आज टाइम्स नाउ नवभारत के  रिपोर्टर ने भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीधे-सीधे प्रियंका गांधी वाड्रा से ही पूछा। 

TIMES NOW नवभारत का सवाल

मैम आपने महिला सशक्तिकरण की बात की और जो शक्तिकरण महिलाओं को मिलना चाहिए। मैं आपसे मध्य प्रदेश के एक केस पर सवाल करना चाहता हूं। जहां करण मोरवाल, जो कि मुरली मोरवाल के  बेटे हैं जो उज्जैन से कांग्रेस के विधायक हैं। करण मोरवाल पर रेप का आरोप लगा है और वो पिछले 6 महीने से फरार हैं। ये महिला सशक्तिकरण की बात ही है सुप्रिया जी। और वो जवाब दे रही हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मैं इस मुद्दे के अलावा कोई और सवाल पूछने की इजाजत नहीं दूंगी। 

TIMES NOW नवभारत का सवाल: सुप्रिया जी, प्रियंका जी को जवाब देने दीजिए। वो जवाब दे रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम इस मुद्दे पर किसी और इंटरव्यू में बात करेंगे। उसमें मैं आपके सवाल का जवाब दे दूंगी। 

अरे प्रियंका जी आपने खुश किया था कि 40% टिकट बेटियों को कांग्रेस पार्टी यूपी में देगी। अगले ही पल MP की बेटी के इंसाफ की बात आई तो चुप्पी साध लिए। कभी यूपी में कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं रीता बहुगुणा जोशी कह रही हैं कि प्रियंका जी और उनकी पार्टी का बेटियों की हिस्सेदारी की बात करना महज ढोंग है। इसके लिए उन्होंने खुद का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि  40 प्रतिशत महिलाओं को कहां दे रहे हैं? यूपी में जहां इनको 5 सीटें भी नहीं मिलनी हैं। अभी इतने चुनाव हुए असम में हुआ, हम देखेंगे पंजाब में कितनी महिलाओं को देते हैं। कर्नाटक में हुआ, आपके जगह-जगह चुनाव हुए, कितनी महिलाओं को टिकट इन्होंने दिया। 10-12 प्रतिशत। 2019 का पार्लियामेंट का चुनाव हुआ, कितनी महिलाओं को टिकट दिया? जिन महिलाओं ने बहुत कॉन्ट्रीब्यूशन दिया पार्टी के लिए, उन्हें तो ये लोग रोक नहीं सके। आप देखिए मेरे साथ कैसा व्यवहार हुआ। जबकि मैंने अपनी जिंदगी के करीब 18 साल कांग्रेस पार्टी को निस्वार्थ दिया। आपने अगर मुझे पद पर रखा तो मैंने कितनी मेहनत की उसके लिए। मुझे भी अपमानित किया। सुष्मिता देव ने क्यों छोड़ दिया। प्रियंका चतुर्वेदी ने क्यों छोड़ दिया। जो लोग पार्टी के लिए लड़ते थे कठिन समय में भी, जबकि कुछ नहीं था। वो एक नहीं हम तो तीन नाम आपको दिए हैं, इस तरह सैंकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को त्याग दिया है, छोड़ दिया है। 

सवाल पब्लिक का में सवाल हैं:

  • UP में 40% हिस्सेदारी की बात..MP में रेप पीड़ित के इंसाफ पर चुप्पी क्यों?
  • महीनों से इंसाफ मांग रही लड़की पर कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों? 
  • एमपी कांग्रेस के बड़े नेता पीड़ित को न्याय दिलाने के बदले..क्या आरोपी को बचा रहे हैं? 
  • महिलाओं के लिए 40% हिस्सेदारी की बात करने वाली पार्टी में महिलाओं की हालत क्या है? 
     

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर