Himachal Pradesh tourism : ठंड में ह‍िमाचल प्रदेश जाने की 10 बेस्‍ट जगहें, यादगार रहेगी ये व‍िंटर वेकेशंस

लॉकडाउन में कुछ ढील मिलने के बाद और सर्दियों का मजा लेने के लिए यदि आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश के इन स्थानों का मजा ले सकते हैं। ये आपकी व‍िंटर वेकेशंस को यादगार बना देंगे।

 10 Best Places to Visit in Himachal Pradesh in winters
where to visit in Himachal Pradesh in winters   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ह‍िमाचल प्रदेश के कुफरी में एंजॉय करें व‍िंटर स्‍पोर्ट्स
  • स्पीति घाटी में लें बर्फबारी के नजारे
  • कुदरती खूबसूरती के साथ एडवेंचर के ल‍िए मनाली जाएं

दिसंबर माह विंटर वैकेशन के लिए जाना जाता है और इस महीने में ठंड भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे देती है। ऐसे में लोग घूमना बेहद पसंद करते हैं। आज हम आपके लिए हिमाचल प्रदेश के कुछ प्रमुख हिल स्टेशन की सूची लेकर आए जहां पर आप बर्फ से ढकी सुंदर पहाड़ियों और मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकते हैं।

1. रोहतांग पास

उत्तर में मनाली और दक्षिण में कुल्लू से 51 किलोमीटर दूर यह स्थान मनाली लेह के मुख्यमार्ग पर पड़ता है। रोहतांग पास से हिमालय श्रंखला के पर्वतों का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। यहां से बादल पर्वतों के नीचे दिखाई देते हैं, यह नजारा दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। दिसंबर माह में आप यहां पर बर्फबारी के साथ पर्वतों के सुंदर नजारे का आनंद ले सकते हैं और ट्रेकिंग स्काइकिंग का भई मजा ले सकते हैं।

2. कुफरी

शिमला से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुफरी हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है। समुद्र तल से लगभग 2290 मीटर की भंचाई पर स्थित यह स्थान दिसंबर माह में सर्दी के दौरान घूमने के लिए शानदार जगह है। कुफरी ठंड के दौरान शीतकालीन रोमांचक खेलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर सर्दी के दौरान शीतकालीन खेलों का आनंद उठा सकते हैं। पर्यटक यहां पर पहाड़ी ट्रेल्स के माध्यम से ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

3. शिमला

हिमाचल की राजधानी और लोगों का पसंदीदा हिल स्टेशन शिमला दिसंबर माह में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह है। सर्दियों में बर्फ से ढकी पहाड़ियां पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां पर बर्फ से ढकी पहाड़ियों का मनोरम दृश्य आपको अपनी ओर आकर्षित कर देगा। फिशिंग, ट्रेकिंग, और एडवंचर स्पोर्टस् का मजा यहां पर लिया जा सकता है। इसके साथ ही सर्दियों में शिमाला हनीमून के लिए हमेशा से हॉट डेस्टिनेशन रहा है। शिमला सर्दियों में बेहद खूबसूरत लगता है।

4. स्पीति घाटी

हिमालय के जिला लाहौल स्पीति में स्थित स्पाति घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दिसंबर माह में आप यहां आकर बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। लद्दाख और तिब्बत की सीमा से सटी इस घाटी में हरियाली कम ही दिखाई देती है। चारों ओर से बर्फ से ढका रेगिस्तान और पहाड़ का मनोरम दृश्य दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

5. पराशर झील

मॉनसून के दौरान दिसंबर में पराशर झील का एक अनूठा नजारा दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हिमाचल के इस शानदार जगह पर घूमना दर्शकों को बेहद पसंद है। पराशर झील हिमाचल प्रदेश का सौंदर्य का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है।

6. खज्जियार

इसे भारत का छोटा स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। अगर आप शांति और प्राकृतिक खूबसूरती एकसाथ देखना चाहते हैं तो खज्जियार से बेहतर जगह आपको नहीं मिलेगी। यह बेस्ट रोमांटिक जगहों में से भी एक है।

7. सोलंग घाटी

दिसंबर माह में घूमने के लिए सोलंग घाटी हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह स्थान हिमाचल के प्रमुख स्थानों में से एक है। सर्दियों के मौसम में यहां पर बर्फबारी के सुंदर दृश्य का आनंद उठा सकत हैं। यहां पर आप सुंदर लकड़ी से बने क्राफ्ट औऱ जेवर खरीद सकते हैं। बर्फ से ढकी सोलंग घाटी की पहाड़ियां आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगी।

8. मनाली

अगर आपको कुदरती खूबसूरती के साथ साथ एडवेंचर भी पसंद है तो मनाली जाना आपके लिए सबसे बढ़िया होगा। यह एक लोकप्रिय हनीमून हिल स्टेशन है। वैली ऑफ गॉड्स के नाम से जाना जाने वाला मनाली एडवेंचर लवर के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां पर आप दिसंबर माह में स्काइकिंग, हाइकिंग, माउंटनीयरिंग और अन्य स्पोर्टस् गेम्स का आनंद उठा सकते हैं।

9. मलाना

दिसंबर माह में आप हिमाचल प्रदेश के मनाला की शानदार घाटियों का आनंद ले सकते हैं। यह डेस्टीनेशन हिमाचल प्रदेश के प्रमुख स्थान में से एक है। यहां पर सर्द के मौसम में स्काइकिंग, हाइकिंग,  जैसे शानदार गेम्स का मजा ले सकते हैं।

10. कुल्लू

कुल्लू की घाटी को देवताओं की घाटी भी कहा जाता है। दिम्बर माह के सर्दी के मौसम में यह जगह लाजवाब हो जाती है। गुलाबी और सफेद रंग के फूलों के साथ इस जगह की खूबसूरती को शब्दों में बयां नही किया जा सकता है।

अगली खबर