Garlic Benefits For Hair: बालों के लिए वरदान है लहसुन, हेयर फॉल को दूर कर बालों को बनाएं घना और मजबूत

Garlic benefits for hair: लहसुन सेहत के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, लहसुन में विटामिन और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाए रखने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने में मददगार होते हैं।

Garlic benefits for hair
झड़ते बालों के लिए लहसुन है चमत्कारी उपाय 
मुख्य बातें
  • बालों को मजबूत बनाए लहसुन
  • हेयर ग्रोथ के लिए फायदेमंद
  • डैंड्रफ को दूर करने में मददगार

Remedies For Hair Fall: लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्यओं को दूर करने में मदद मिलती है। खाने में प्रयोग किया जाने वाला लहसुन बालों के लिए भी काफी फायदमेमंद माना जाता है। दरअसल, लहसुन में विटामिन बी 6, सी, ई, आयरन और मैंगनीज पाया जाता है, जो बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाता है और गिरने से रोकता है। इसके अलावा लहसुन बालों की ग्रोथ को बढ़ाने, रूसी की समस्या दूर करने और स्कैल्प को बैक्टीरिया और तेज धूप से बचाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। रिसर्च में भी साफ हुआ है कि लहसुन बाल झड़ने की 'एलोपेशिया' नामक बीमारी में भी कारगर है। तो चलिए जानते हैं लहसुन से बालों को मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में-

पढ़ें- गुलाबी गालों के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, हफ्तेभर में दिखेगा फर्क

बालों को मजबूत बनाए लहसुन

एक्सपर्टस के अनुसार लहसुन में विटामिन, आयरन और मैंग्नीज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उन्हें गिरने से रोकते हैं। इसके लिए लहसुन के रस या पेस्ट से सिर की मालिश करनी चाहिए। 

हेयर ग्रोथ के लिए फायदेमंद

लहसुन के तेल से सिर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं और बालों को बढ़ने में मदद मिलती है। एक सर्वे में ये साफ हुआ है कि लहसुन जेल से सिर की मालिश करने से 'एलोपेशिया' नामक बीमारी की समस्या से फायदा मिलता है। दरअसल, एलोपेशिया बाल झड़ने की एक गंभीर समस्या है। 

डैंड्रफ को दूर करने में मददगार

एक रिसर्च में लहसुन को डैंड्रफ की समस्या में भी कारगर पाया गया है। रूसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सिर धोने से पहले लहसुन के रस, लेत या पेस्ट से स्कैल्प पर अच्छे से मालिश करनी चाहिए। लहसुन का तेल बनाने के लिए लहसुन की 5-6 गूलियों के पेस्ट को जैतून के तेल में अच्छे से पकाएं। फिर इसे छानकर ठंडा करके इस्तेमाल करें। 

स्कैल्प को बैक्टीरिया से बचाए

बालों की ग्रोथ के लिए स्कैल्प का सुरक्षित और स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। लहसुन पोषक तत्वों के अलावा एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है, जो स्कैल्प को बैक्टीरिया से बचाने का काम करता है, जिससे स्कैल्प हेल्दी बनी रहती है और बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

अगली खबर