Camphor Uses: पूजा-पाठ के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी लाभदायक है कपूर, यहां जानें इसके अद्भुत फायदे

लाइफस्टाइल
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Oct 02, 2021 | 09:52 IST

Camphor uses and benefits in hindi ( कपूर के फायदे ) : कपूर में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। दैन‍िक जीवन में भी इसके बहुत फायदे हैं। यहां जानें इनके बारे में।

Benefits of Camphor, benefits of camphor in hindi, Benefits of Camphor in Daily Life, advantage of Camphor, advantage of Camphor for health, कपूर के फायदे, कपूर के अद्भुत फायदे, कपूर का लाभ, कपूर के फायदे इन हिंदी,
कपूर के प्रयोग और फायदे 
मुख्य बातें
  • सर्दी जुकाम में कपूर रामबाण की तरह काम करता है
  • त्वचा की खुजली और जलन को दूर करने के लिए कपूर काफी लाभदायक होता है
  • कपूर की तेल को फटी एड़ियों पर लगाने से काफी आराम मिलता है

Benefits and uses of Camphor : कपूर का ज्यादातर इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है आप इसका इस्तेमाल दैनिक जीवन में भी कर सकते हैं। दरअसल कपूर में एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ बाल और कई तरह की बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता हैं। 

बहुत सारे लोग कपड़ों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए कपूर का ही इस्तेमाल करते हैं। हर‍ि दर्शन सेवाश्रम के एमडी गोल्‍डी नागदेव के अनुसार कपूर को पूजा पाठ के अलावा रोजमर्रा के कामों में भी प्रयोग में लाया ला सकता है। यहां जानें कपूर के और फायदे। 

दैनिक जीवन में कपूर के प्रयोग और फायदे

1. रूम फ्रेशनर के तौर पर करें इस्तेमाल

यदि आपके पास रूम फ्रेशनर ना हो, तो आप कपूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप कपूर को पीसकर चूर्ण बना लें। अब एक उसमें 2 चम्मच लैवेंडर का तेल मिलाकर डिब्बे में रख दें। बाद में रूम फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल करें।

2. मन को शांत करने में करे मदद

विशेषज्ञों के अनुसार कपूर तनावपूर्ण परिस्थिति को दूर करने के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यदि आप कपूर को एक बर्तन में रखकर कमरे में रख दे, तो उसकी महक से आपका मन शांत हो सकता है। आप खुद को फ्रेश महसूस कर सकते हैं। 

3.  मांसपेशियों में होने वाले दर्द को करें दूर

यदि आप कपूर के तेल से रोजाना मांसपेशियों की मालिश करें, तो उसमें होने वाले दर्द से राहत मिल सकता है। आप शरीर में स्फुर्ती महसूस कर सकते हैं। 

4. त्वचा की समस्याएं करे दूर 

यदि आप खुजली और जलन वाली जगह पर कपूर का इस्तेमाल करें. तो आपकी यह समस्या मिनटों में गायब हो सकती है। एंटी-बैक्टीरियल गुण होने की वजह से यह शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है।

5. बालों को बनाए हेल्दी

कपूर के तेल की कुछ बूंद सिर पर लगाकर मालिश करने से डैंड्रफ की समस्या तो दूर हो ही जाएगी, साथ ही बालों का वॉल्यूम भी काफी बढ़ जाएगा।

6. एड़ियां फटने की समस्या को करे दूर

कपूर के तेल में पानी को मिलाकर उसमें पैर को थोड़ी देर रखें। बाद में पैर को पोंछकर क्रीम या ऑयल लगा लें। इससे फटी एड़‍ियां ठीक होती हैं। 

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह आम जानकारी के लिए हैं। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी प्रमाण‍िकता नहीं देता है। 

अगली खबर