Copper Vessel: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के हैं गजब के फायदे, आज से ही नियमित तौर पर करें इसका सेवन

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के कई गजब के फायदे होते हैं। अगर रात भर तांबे के बर्तन में पानी रखा जाए और सुबह पीया जाए तो इसके स्वास्थ्य से जुड़े अचूक फायदे होते हैं।

copper pot water
तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने के फायदे (Source: Pixabay) 
मुख्य बातें
  • रात भर तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से स्वास्थ्य के होते हैं अचूक फायदे
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से वात, पित्त और कफ दूर करने में मदद मिलती है
  • बड़े-बुजुर्ग अक्सर ये सलाह देते हैं कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए

घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर ये सलाह देते हैं कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। क्या आपने कभी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की। आज हम आपको बताएंगे कि तांबे के बर्तन में पानी पीने की सलाह क्यों दी जाती है। इसके अचूक फायदे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। अक्सर आपने घर में बड़े बुजुर्गों को रात में तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखते हुए देखा होगा। 

ऐसा माना जाता है कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से वात, पित्त और कफ दूर करने में मदद मिलती है। अगर 6 से 8 घंटे तक तांबे के बर्तन में पानी रखा हो तो उसे पीने के बाद कमाल के फायदे होते हैं।  

पाचन शक्ति मजबूत करता है

तांबे में पेट, किडनी और लीवर को डिटॉक्स करने की क्षमता होती है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पेट के अंदर मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को मार सकते हैं। पेट से जुड़ी कई बीमारियों जैसे एसिडिटी, गैस आदि बीमारियों के खतरे से भी बचाता है। यही कारण है कि तांबे में रखे पानी को पीने की सलाह दी जाती है।

लंबे समय तक जवां रखें

तांबे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट का गुण चेहरे पर मौजूद फाइन लाइन्स और झुर्रियों को खत्म करने में मदद करता है। यह स्किन पर एक सुरक्षा लेयर तैयार करता है जिससे आप लंबे समय तक जवां रह सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आपको जल्दी वजन कम करने की चिंता लगी है तो आपको तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए। तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट गायब हो जाते हैं जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो भी आपको नियमित तौर पर तांबे में रखा पानी पीना चाहिए।

जोड़ों के दर्द में राहत

तांबे में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण पाया जाता है जो जोड़ों में दर्द से राहत दिलाता है। अगर आपको अक्सर हड्डियों में जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है तो आपको भी नियमित तौर पर तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत रखने में मददगार होता है।  

घाव को जल्दी भरने में सहायक

अगर आपको शरीर में घाव हुए हैं तो इसमें भी तांबे में रखा पानी आपके लिए दवाई का काम करता है। इसके सेवन से आपके घाव भी जल्दी भर जाते हैं। चूंकि तांबे में शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करने की शक्ति होती है यही कारण है कि इससे घाव भी जल्दी भरते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर