Earth Day: पृथ्वी से जुड़ी इन रोचक जानकारियों से शायद ही वाकिफ होंगे आप, अर्थ डे पर जानें ये खास बातें

लाइफस्टाइल
Updated Apr 22, 2020 | 00:01 IST | Ritu Singh

Secrets Of Earth : नीले संगमरमर सी धरती बहुत से रहस्य लपेटे हुए है। धरती के खजाने में बहुत कुछ रोचक तथ्य हैं जिसे शायद ही हम जानते हैं। अर्थ डे पर आइए धरती से जुड़ी कुछ रोचक बातें जानें।

interesting things related to earth,पृथ्वी से जुड़ी रोचक बातें
Earth Day 2020  
मुख्य बातें
  • पृथ्वी पर मौजूद 99% प्रजातियां अब विलुप्त हो चुकी हैं
  • 140 मिलियन साल में पृथ्वी पर एक दिन 25 घंटे का होगा
  • पृथ्वी पर मौजूद 95% महासागर के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है

Earth Day 2020 Secrets and Interesting facts: रहने, खाने और एक बेहतरीन वातावरण केवल धरती पर ही मौजूद है। शायद आम लोग इतनी ही बातें जानते हैं, लेकिन इन महत्वपूर्ण बातों के अलावा इस धरती की बहुत सी बातें ऐसी हैं जिन्हें हर किसी को जानना चाहिए। इस धरती पर कीई अजूबी चीजें है जो किसी चमत्कार सी लगती हैं, वहीं कुछ चीजें ऐसी हैं जो हमारी गलतियों के कारण नष्ट हो गई हैं। धरती के घूमने की गति से लेकर इसे तापमान तक सब कुछ में कुछ न कुछ ऐसी बात है जिसे जान कर आप आश्चर्य चकित रह सकते हैं। धरती की गहराईयों में कई ऐसी बातें छुपी हैं जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं । तो आइए आज हम अर्थ डे पर धरती से जुड़ी रोचक बातें जानें।

पृथ्वी से जुड़ी आइए इन रोचक बातों को जानें

  • पृथ्वी 1000 मील प्रति घंटा की रफ्तार से घूम रही है।
  • पृथ्वी पर हर दिन 100 से 300 मीट्रिक टन कॉस्मिक डस्ट आता है। ये डस्ट अंतरिक्ष में मौजूद होते हैं और सभी ग्रह पर होते हैं।
  • पृथ्वी 70% से अधिक पानी है लेकिन यह जानकर आश्चर्य होगा कि पृथ्वी पर पानी का भार केवल 1% ही है।
  • पृथ्वी का निर्माण लगभग 4.54 बिलियन साल पहले हुआ था।
  • कनाडा के हडसन बे रीजन में अथ का ग्रेवेटी फोर्स अन्य जगह की तुलना में कम है। वैज्ञानिक ने इस पर कई स्टडीज की है, लेकिन कोई भी श्योर नहीं है कि ऐसा क्यों है।
  • अनुमान है कि लगभग 4.1 बिलियन वर्ष पहले पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व था।
  • यह भी दिलचस्प है कि पृथ्वी पर मौजूद 95% से अधिक महासागर के बारे में अभी भी जानकारी स्पष्ट नहीं है।
  • 6 अरब किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी को देखने पर वह एक नीली बिंदु सी नजर आती है।
  • पृथ्वी पर समुद्रों में ज्वार आने का कारण पृथ्वी और चंद्रमा के बीच ग्रेवटी फोर्स के कारण होता है। चंद्रमा अपने ग्रेवेटी फोर्स से समुद्रों और झीलों में भी पानी खींचता है।
  • पृथ्वी में सिर्फ एक चंद्रमा है जबकि बृहस्पति में 67 चंद्रमा हैं।
  • पृथ्वी के बारे में एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि चंद्रमा का एक ही पक्ष हमेशा हम सब को नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी के साथ ही घूमता रहता है।
  • पृथ्वी पर मौजूद 99% प्रजातियां अब विलुप्त हो चुकी हैं।
  • पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह भी है जिसका नाम ग्रीक या रोमन देवता के नाम पर नहीं है। बृहस्पति का नाम रोमन देवताओं के राजा और यूरेनस का नाम आकाश के ग्रीक देवता के नाम पर रखा गया है। पृथ्वी का नाम अंग्रेजी / जर्मन से आया है, जिसका अर्थ है भू।
  • पृथ्वी के घूमने की गति धीरे-धीरे धीमी हो रही है। इसका मतलब है कि अब से लगभग 140 मिलियन वर्षों में पृथ्वी पर एक दिन की लंबाई 25 घंटे होगी।
  • पृथ्वी का कोर लगभग 85-88% लोहा है और इसकी पपड़ी लगभग 47% ऑक्सीजन है।
  • अटलांटिक महासागर के बर्मूडा ट्रैंगल पर ग्रेविटी फोर्स ज्यादा होने की बात की जाती है।
अगली खबर