Mango Hacks : कच्चे आम को घर पर कैसे पकाएं, इन नुस्‍खों के साथ बाजार के आम से भी ज्यादा बेहतरीन होगा स्वाद

इन दिनों बाजार से खरीदें आम का स्वाद कुछ ठीक नहीं रहता है। इसलिए अब आप घर पर ही ये तरीके अपनाकर कच्चे आम को पका सकते हैं। इनका टेस्ट भी बाजार के आम से दोगुना बेहतर होता है।

Mango, Raw Mango, kitchen, Life Hacks, Kitchen Tips, कच्चे आम को कैसे पकाएं, कच्चे आम घर पर कैसे पकाएं, आम, किचन टिप्स, लाइफ हैक्स
कच्चे आम घर पर कैसे पकाएं 
मुख्य बातें
  • चावल की मदद से आप आम और कई चीजे पका सकते हैं
  • आम गर्मियों के सीजन में बेहद खाया जाता है
  • सूती कपड़े की मदद से भी आप आम को अच्छे से पका सकते हैं

आम फलों का राजा है और गर्मियों में इसे सब बड़े चाव से खाते हैं। गर्मी के मौसम में हर जगह अलग-अलग तरह के आम बिकने लगते हैं। कुछ लोगों को तो आम इतने पसंद होते हैं कि अगर उनके आसपास आम नहीं मिलते हैं तो वह दूर-दूर से आम खरीद कर लाते हैं। लेकिन शायद वह इस बात से अंजान रहते हैं कि वे कार्बाइड से पके हुए आम खरीद रहे हैं। केमिकल से पके आम को खाकर कई बार स्वस्थय भी खराब हो जाता है।

इसलिए ऐसे में बेहतर होता है कि हम पेड़ पर लगे हुए आम खाएं या फिर घर पर कच्चे आम को पकाकर खाएं। यहां आज हम आपको बताएंगे कि बिना केमिकल के घर पर ही कच्‍चे आम को कैसे पकाया जा सकता है।

कच्‍चे आम को घर पर पकाने के तरीके 

कच्‍चे आम को चावल की मदद से पकाएं 

चावल का उपयोग करे आप आम को आसानी से पका सकते हैं और चावल में पके हुए आम का टेस्ट भी बेहतर होता है। आम को चावल में पकाने के लिए आप चावल के डिब्बे में आम को 1-2 फीट गहरा दबा दें और 4-5 दिन तक बिल्कुल न छेड़े। पांच दिन बाद आपका आम पूरी तरह पक कर तैयार हो जाएगा।

कच्‍चे आम को पेपर की मदद से पकाएं 

पेपर के माध्यम से आम को पकाना एक बेहतरीन विचार है। इसके लिए आप 3-4 पेपर में आम को लपेट कर किसी कोने में रख दें और ऊपर से बर्तन या बोरी से ढ़क दें। चार दिन बाद तक आम पूरी तरह पक जाएंगे। इन आमों का स्वाद बाजार के आम से कई ज्यादा बेहतर होगा।

कच्‍चे आम को घास की मदद से पकाएं 

घास से आम को पकाने के लिए किसी प्लास्टिक में घास को रखकर उसमें आम रख दें। फिर उसे किसी ठंडी जगह पर दो दिन के लिए रख दें। इससे आपके आम जल्द ही पक जाएंगे।

कच्‍चे आम को सूती कपड़े की मदद से पकाएं 

सूती कपड़े की मदद से भी आप कच्चे आम को आसानी से पका सकते हैं। इसके लिए आप किसी सूती कपड़े में आम को लपेट कर स्टोर रूम में रख दें। तीन दिन बाद आपके आम पूरी तरह से पक जाएंगे।

अगली खबर