eco friendly ganesha : गणेशोत्‍सव 2021 में इको फ्रेंडली गणेश करें स्‍थाप‍ित, जानें मिट्टी के गणपति कैसे बनाएं

How to Make Ganesh Idol From Clay: घर पर चंदन, आटा, हल्दी और दुर्वा से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई जा सकती है। आप चाहें तो क्ले से भी गणेश जी की मूर्ति अपने घरों में बना सकते हैं। 

How to make ganesh with clay, how to make ganesh with clay in hindi, how to make ganesh with clay easy, how to make ganesh with clay soil,  क्ले से गणेश जी कैसे बनाएं, क्ले गणेश
कैसे बनाएं मिट्टी के गणपति 
मुख्य बातें
  • इस वर्ष 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी पड़ रही है।
  • गणेश चतुर्थी पर इको फ्रेंडली गणेश जी को अपने घरों में स्थापित करें।
  • आप अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति मिट्टी से बना सकते हैं। 

How to Make Ganesh Idol From Clay at Home: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी के लिए पूरे देश में तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश बुद्धि, ज्ञान और विघ्नविनाशक हैं। गणेश चतुर्थी पर लोग गणपति बप्पा को अपने घरों में स्थापित करते हैं। बाजारों में प्लास्टर ऑफ पेरिस समेत कई पदार्थों से निर्मित गणेश जी की मूर्तियां उपलब्ध हैं। मगर, इन पदार्थों से बनी मूर्ति हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक मानी जाती है। अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम अपने घरों में इको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। घर पर आप चंदन, आटे, हल्दी और दुर्वा से गणपति बना सकते हैं। आज हम आपको मिट्टी के गणपति बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 

ऐसे बनाएं मिट्टी के गणपति

1. मिट्टी के गणपति बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का क्ले खरीद लें। अब इस क्ले को अच्छे से पानी के साथ गूंथ लें। यह क्ले ना ज्यादा गीला और ना ज्यादा टाइट होना चाहिए।

2. गणेश जी का आसन बनाने के लिए सबसे पहले प्लेटफार्म पर न्यूजपेपर बिछा लीजिए ताकि मिट्टी उस पर ना चिपके। 

3. अब क्ले की मदद से गणेश जी की मूर्ति के लिए बेस बनाएं। फिर मिट्टी का एक बॉल लेकर गणेश जी का आसान बनाएं। इसके बाद मिट्टी से गणेश जी का पेट, सीना, पैर हाथ, सूंड, कान, चेहरा और पगड़ी बनाएं। 

4. अब किसी नुकीली चीज की मदद से आप गणेश जी के मूर्ति पर फिनिशियन दे सकते हैं। इस नुकीली चीज से गणेश जी के चेहरे पर उनकी आंखें बनाएं तथा उनके सूंड पर धारियां बनाएं। अब गणेश जी के पैरों पर रेखाएं बनाएं ताकि धोती का लुक उभर कर आए। 

5. इसके बाद मिट्टी से एक मोदक बनाए और उसने गणेश जी के एक हाथ पर रख दें। ध्यान रहे कि मूर्ति का हर एक अंग एक दूसरे से अच्छी तरह से जुड़ा रहना चाहिए। 

6. अगर आपके पास क्ले बच गया है तो इससे आप गणेश जी की सवारी मूषक बना सकते हैं। इसके साथ आप गणेश जी के आसन के पास क्ले से छोटा सा प्लेट और प्लेट में छोटे-छोटे मोदक भी बना कर रख सकते हैं। 

7. जब गणेश जी की प्रतिमा पूरी हो जाए तब इसे सुखाने के लिए छोड़ दें। मूर्ति सूखने के बाद आप इस पर अपने कल्पना के रंग भर सकते हैं। 

आप चाहें तो अपने घर में चॉकलेट गणेश भी बना सकते हैं। चॉकलेट गणेश बच्चों समेत बड़ों को भी बहुत पसंद आता है। 

अगली खबर