Holi Essay: क्‍यों मनाया जाता रंगों का त्‍योहार, पढ़ें होली पर न‍िबंध ह‍िंदी में

Short Essay on Holi in Hindi : होली हमारे देश में बहुत धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस दिन सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ एक दूसरे के घर जाते हैं।

Essay on Holi in hindi, Essay on Holi hindi Article, Essay on Holi, Holi Eassay, होली पर लेख, होली लेख, होली स्पेशल लेख, होली पर निबंध
Essay on Holi in hindi 
मुख्य बातें
  • होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है
  • होली हर साल फाल्गुन महीने में मनाई जाती है
  • होली के एक दिन पहले होलिका दहन मनाई जाती है

Holi Essay: होली हिंदुओं के एक प्रमुख त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। इसे ना केवल हिंदू बल्कि सभी समुदाय के लोग बड़ी उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे के गले मिलकर रंग-गुलाल एक दूसरे के ऊपर लगाते हैं। होली हर साल फाल्गुन मार्च के महीने में मनाया जाता है। यदि आप होली पर निबंध लिखना या पढ़ना चाहते हैं, तो यहां आप होली पर निबंध पढ़ सकते है।

होली पर निबंध ह‍िंदी में 

होली हमारे देश में हर समुदाय के लोग बड़े-धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन सभी लोग अपने गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगकर एक दूसरे के ऊपर रंग-गुलाल लगाते हैं। इस दिन शाम के वक्त लोग नए-नए कपड़े पहन कर एक दूसरे के घर जाते हैं। होली के दिन लोगअपने घर में में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व हर साल फाल्गुन मास महीने में मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाती है। इसके पीछे पौराणिक कथाएं भी कही जाती है। 

इस दिन ही प्रह्लाद के पिता हिरणकश्यप ने अपनी बहन होलिका की मदद से अपने पुत्र को मारने की कोशिश की थी। जिससे गुस्सा होकर भगवान विष्णु ने होलिका को आग में जला दिया था। होली हर क्षेत्र में अलग-अलग तरीके से मनाई जाती हैं। इस दिन लोग तरह-तरह के लोकगीत गाते है। मथुरा और वृंदावन की होली पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। आपको बता दे कि यहां 15 दिनों तक होली मनाई जाती है। होली के दिन लोग सवेरे-सवेरे उठकर भगवान की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते है। होली बच्चों के लिए बेहद खास पर्व होता है।

इस दिन बच्चे बाजार से तरह-तरह की पिचकारी खरीद कर होली का आनंद लेते है। होली के दिन गांव में हर जगह होली की टोली देखने को मिलती है। यदि आप इस साल होली मनाने की सोच रहे है, तो होली मनाने में सावधानी का पूरा ध्यान रखें।


 

अगली खबर