कितना परफेक्ट है आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता? इन 4 बातों से खुद पता लगाएं

Relationship: क्या आप अपने रिश्ते से खुश हैं? क्या आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता सही है? क्या आप उनके साथ जीवन बिताना चाहते हैं? खुद जानें इन सवालों के जवाब।

Representative Image (Image- iStock)
Representative Image (Image- iStock) 
मुख्य बातें
  • क्या आप अपने रिलेशनशिप में खुश हैं?
  • क्या आप अपने रिश्ते में बदलाव चाहता हैं?
  • खुद जानें कितना परफेक्ट है आपका रिलेशनशिप

किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत होती है तो लड़का और लड़की दोनों के मन में ही एक दूसरे को लेकर कई सवाल आते हैं। जहां एक तरफ वो एक दूसरे की कंपनी एन्जॉय कर रहे होते हैं वहीं दूसरी तरफ यह सवाल भी दिमाग में होता है कि क्या ये रिश्ता लंबे समय तक चलेगा? क्या हम एक दूसरे के लिए बने हैं? खुद पता लगाएं कि क्या आप इन्हीं के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं और यही वो शख्स है जिन्हें आप हमसफर बनाएंगे?

अगर आपके मन भी अपने पार्टनर को लेकर या फिर अपने रिश्ते को लेकर कुछ सवाल हैं तो आप खुद इन सवालों के जवाब जान सकते हैं। 

1. अपने रिश्ते से कितने संतुष्ट हैं आप?

किसी भी रिश्ते में जरूरी है संतुष्टि। आप अपने रिश्ते के हर पहलू के बारे में सोचें कि आप कितने संतुष्ट हैं। फिर बात चाहे सेक्सुअल लाइफ की हो, आर्थिक या फिर इमोशनल लेवल पर। अगर आप अपने रिश्ते के हर 

2. खुद से पूछें ये सवाल

आप खुद से ये सवाल करें कि क्या आप अपने पुराने रिश्ते में पहले से ज्यादा संतुष्ट और खुश थे? जैसे कि क्या आप अपने एक्स के साथ ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते थे? क्या आप अपने एक्स के साथ खुलकर बात कर पाते थे? किसी भी रिश्ते में बात करना जरूरी है इसलिए अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को और मजबूत करने के लिए उनसे बात करें, क्योंकि बात करने से कोई भी रिश्ता मजबूत होता है।

3. क्या आप पूरी तरह खुश हैं?

एक बार यह विचार जरूर करें कि क्या आप अपने रिश्ते में पूरी तरह खुश हैं? अगर आपको लगता है कि आप पूरी तरह खुश नहीं हैं तो अपने पार्टनर से इस बारे में बात करें और उन्हें बताएं कि आप अपने रिश्ते से और उनसे क्या उम्मीद रखते हैं। अगर पार्टनर के साथ बात करने के बाद भी आपके रिश्ते नहीं सुधरते तो आपको इस बारे में विचार करने की जरूरत है।

4. अगर आप बनाए रखना चाहते हैं रिश्ता

कोई भी रिश्ता पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता और सभी में कुछ ना कुछ कमियां होती हैं। इन सब खामियों के बावजूद अगर आप अपने पार्टनर के साथ रहना चाहते हैं और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको समझ जाएं कि यही वो शख्स है जिसके साथ आप अपनी जिंदगी बिता सकते हैं। अपने रिश्ते की कमियों को बात करके और प्यार से सुलझाएं। 

अगली खबर