Rose Water Benefits: ब्यूटी से लेकर तक फूड तक में सदियों से गुलाब जल का इस्तेमाल होता रहा है, जानिए इसके फायदे

Rose water: गुलाब जल का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर फूड प्रोडक्ट तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके स्वास्थ्य से जुड़े फायदे भी हैं। जानिए इसके बारे में-

rose water uses and benefits
गुलाब जल का इस्तेमाल और फायदे (Source: Pixabay) 
मुख्य बातें
  • ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर फूड प्रोडक्ट तक में इस्तेमाल किया जाता रहा है गुलाब जल
  • स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज है गुलाब जल
  • यह झुर्रियों से भी निजात दिलाता है और त्वचा की रंगत भी निखारता है

रोज वॉटर यानि गुलाब जल गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में भांप कर बनाया जाता है। यह फ्रेगरेंस वाला लिक्विड होता है जिसका इस्तेमाल परफ्यूम में भी किया जाता है। मध्यकालीन युगों से ही गुलाब जल का अलग-अलग कामों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि इसका आविष्कार ईरान में हुआ था। सालों का इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट और फूड प्रोडक्ट में किया जाता रहा है। इसके कई हेल्थ बिनिफिट भी हैं। आज हम आपके इसके गुणों के बारे में बताएंगे और ये किस तरह से आपके लिए फायदेमंद है-  

स्किन से जुड़ी समस्या में फायदा

गुलाब जल का सबसे बड़ा गुण ये होता है कि इसमें एंटी- इन्फ्लामेट्री गुण पाया जाता है। यह त्वचा में होने वाली कई प्रकार के इरिटेशन को खत्म करने में मदद करता है। त्वचा के अंदर या त्वचा के बाहर होने वाली समस्याएं दोनों प्रकार की प्रॉब्लम को खत्म करने में रोज वॉटर मदद करता है। एग्जिमा, स्किन इरिटेशन दोनों में ये बेहद लाभदायक होता है।

त्वचा में लालपन को खत्म करता है

रोज वॉटर का इस्तेमाल हजारों सालों से ब्यूटी के लिए किया जाता रहा है। इसलिए इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि रोज वॉटर स्किन को बेहतर बनाने में काफी मददगार होता है। यह त्वचा की रंगत को निखारता है साथ ही इसमें होने वाले लल दाग को खत्म करता है। इसका एंटी बैक्टीरियल गुण फुंसियों को खत्म करता है। त्वचा की सूजन को भी खत्म करने में मदद करता है।

गले की खराश को दूर करता है

डॉक्टर अक्सर गले की खराश के लिए एंटी बायोटिक्स लेने की सलाह देते हैं। लेकिन यहां हम आपको बता दें कि आप इसकी जगह पर रोज वॉटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोज वॉटर को पुराने जमाने से ही गले की खराश को दूर करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता रहा है। इसमें ज्यादा रिस्क भी नहीं होता है। हालांकि इस पर अभी पुख्ता वैज्ञानिक रिसर्च रिपोर्ट आनी बाकी है।

शरीर में होने वाले इंफेक्शन में मददगार

आंखों में होने वाले कंजक्टिवाइटिस को ठीक करने में भी रोज वॉटर काम आता है। इसमें कई प्रकार के नेचुरल एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसके अलावा नाखूनों में होने वाले इंफेक्शन को ठीक करने में भी मदद करता है।

कटे व जले में मददगार

शरीर के किसी हिस्से में कट गए हों व जल गए हों या फिर किसी चीज का दाग हो गया है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप रोज वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इस तरह के घावों को जल्दी भरने में मदद करता है साथ ही दाग को भी हटा देता है।

एंटी एजिंग प्रॉब्लम दूर करता है

रोज वॉटर का इस्तेमाल झुर्रियों को खत्म करने के लिए भी किया जाता है। चेहरे पर पड़ने वाले झु्रियों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात को रोज वॉटर चेहरे पर लगाने से इससे छुटकारा मिलता है।  
 
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर