Happy Gupt Navratri 2022 Wishes, Shayari: शायराना अंदाज में दें गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं, देखें खूबसूरत शायरी

Happy Gupt Navratri 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हिंदू पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि का पावन पर्व आज यानी 2 फरवरी, बुधवार से शुरू हो रहा है जो 10 फरवरी, गुरुवार को समाप्त होगा। ऐसे में आज आप अपनों को इस लेख में दिए गए भक्तिमय शायरी भेज कर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना कर सकते हैं।

gupt navratri 2022 shayari in hindi, see here shayari for wishing happy gupt navratri 2022
gupt navratri 2022 shayari (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज यानी 2 फरवरी 2022, बुधवार से हो रही है।
  • गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा अर्चना का विधान है।
  • गुप्त नवरात्रि की पूजा और मनोकामना जितनी गुप्त होती है, उतनी अधिक फलदायी होती है।

Happy Gupt Navratri 2022 Hindi Shayari, Wishes Images, Quotes, Status, Messages: सालभर में कुल चार नवरात्रि मनाई जाती हैं। चैत्र और आश्विन मास की नवरात्रि को प्रत्यक्ष नवरात्रि कहा जाता है, जबकि माघ और आषाढ़ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। प्रत्यक्ष नवरात्रि में जहां देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है, वहीं गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा अर्चना का विधान है। महासंहिता में वर्णित एक कथा के अनुसार गुप्त नवरात्रि की पूजा और मनोकामना जितनी गुप्त होती है, उतनी अधिक फलदायी होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि का पावन पर्व आज यानी 2 फरवरी, बुधवार से शुरू होकर 10 फरवरी, गुरुवार को समाप्त हो रहा है। ऐसे में आज आप अपनों को भक्तिमय शायरी भेज उनके उत्तम स्वास्थ्य व मंगलकामना कर सकते हैं।

Also Read: Saraswati Puja 2022: बसंत पंचमी पर करें ये 7 उपाय, सभी समस्याओं का होगा नाश व बनी रहेगी मां सरस्वती की कृपा

Gupt Navratri Shayari In Hindi

माता तेरे चरणों मे
भेंट हम चढ़ाते हैं
कभी नारियल तो
कभी फूल चढ़ाते हैं
और झोलियां भर भर के
तेरे दर से लाते हैं
गुप्त नवरात्रि 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

लक्ष्मी जी का हाथ हो,
सरस्वती जी का साथ हो,
गणेश जी का निवास हो,
और मां दुर्गा का आशीर्वाद हो।
इस गुप्त नवरात्रि आपके लिए खुशियों का पैगाम हो।

Also Read: Gupt Navratri 2022 Date, Puja Timings: 2022 में कब शुरू होगी दस महाविद्याओं को समर्पित गुप्त नवरात्रि, जानें डेट व शुभ मुहूर्त

सजा है दरबार, एक ज्योति जगमगाई है,
सुना है नवरात्रि का त्योहार आया है,
वो देखो मंदिर में मेरी माता मुस्करायी हैं।
गुप्त नवरात्रि 2022 की शुभकामनाएं।

सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस माता के चरण में
बनें उस माता के चरणों की धूल
आओ मिलकर चढ़ाये श्रद्धा के फूल।
गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं।

मां लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो
गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं।

मां वरदान मत देना हमें,
बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें।

पग पग में फूल खिले,
खुशी आपको इतनी मिले,
दुखों से कभी ना हो आपका सामना
यही है हमारी नवरात्रि की शुभकामना।
गुप्त नवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

आया है मां दुर्गा का त्योहार,
आपके परिवार पर सदा कृपा बनाये रखे मां
यही है दुआ हमारी नवरात्रि के पावन अवसर पर।
गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं।

भक्त के दुख दूर भगाये,
उनको अपार सुख दे जाती है,
मन में जो जो मां दुर्गा को बसाये,
उसकी हर तमन्ना पूरी हो जाये।

चांद की चांदनी बसंत की बहार,
फूलों की खुशबू अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्योहार,
सदा खुश रहे आप और आपका परिवार।
गुप्त नवरात्रि 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

देवी के कदम आपके घर में आये,
आप खुशहाली से नहाएं,
परेशानियां आपके आंखें चुराएं
नवरात्रि की आपको शुभकामनाएं।

अगली खबर