Happy Ahoi Ashtami 2021 Wishes Images: अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं, इन तस्वीरों से भेजें बधाई संदेश

Happy Ahoi Ashtami 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: अहोई अष्टमी का व्रत 28 अक्टूबर को है और इस मौके पर आप इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए बधाई भेज सकते हैं।

Ahoi Ashtami images, Ahoi Ashtami wishes, happy Ahoi Ashtami pics
Happy Ahoi Ashtami 2021 Wishes Images 
मुख्य बातें
  • मां अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए रखती है अहोई अष्टमी का व्रत
  • इस दिन अहोई माता के साथ भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है
  • यह व्रत निर्जला रखा जाता है, माना जाता है काफी अहम

Happy Ahoi Ashtami 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos:  अहोई अष्टमी के दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से देवी पार्वती अपने दोनों पुत्र गणपति और कार्तिकेय के समान अपने भक्तों की संतान की भी रक्षा करती हैं। यह व्रत महिलाएं अपनी संतान की रक्षा और दीर्घायु की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन अहोई माता के साथ भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। अहोई माता को मां पार्वती का स्वरूप माना जाता है।

यह भी मान्यता है कि जिन महिलाओं की गोद खाली होती है वह भी इस व्रत को करती हैं, ताकि उन्हें भी संतान की प्राप्ति हो सके और यह व्रत निर्जला रखा जाता है। इस मौके पर आप तस्वीरों और इन संदेशों के जरिए शुभकामना संदेश दे सकते हैं। 

अहोई माता का व्रत आता है हर बार
माता रखें खुला हमेशा अपना द्वार
और भर दें खुशियों से हमारा संसार
ताकि हर साल हम मनाते रहें अहोई माता का त्योहार,
अहोई अष्टमी की  शुभकामनाएं।

अहोई का ये प्यारा त्योहार, जीवन में लाये खुशियां अपार
मां अहोई जी करें, आपके घर सुख की बरसात,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार
अहोई अष्टमी 2021 की  हार्दिक शुभकामनाएं।

अहोई माता आप सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करें
और जीवन में सुख समृद्धि की बरसात करें।
हैप्पी अहोई अष्टमी 2021

गुलाब की खुशबू रेशम का हार,
सावन की सुगंध बारिश की फुहार,
राधा को है कन्हैया से प्यार,
मुबारक हो आपको अहोई अष्टमी का त्योहार
हैप्पी अहोई अष्टमी 2021।

मां अहोई का आशीर्वाद आप पर और
आपके परिवार पर हमेशा बना रहे
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं।

अहोई अष्टमी के इस पावन पर्व पर आपको
मिले दुनिया की सारी खुशियां
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

अहोई अष्टमी आप सभी के जीवन में खुशी,
सुख, समृद्धि के द्वार खोले
अहोई अष्टमी की आप सभी को बधाई।
अहोई अष्टमी आपके जीवन में खूब खुशियां लाए 
मां आपकी सभी मनोकामकना पूर्ण करें।

अगली खबर