Hariyali Teej 2021 Shayari: शायराना अंदाज में दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं, ये रहीं तीज की खास शायरी

Hariyali Teej 2021 Shayari, Messages, Quotes: सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाने वाली हरियाली तीज सनातन धर्म में शुभ मानी गई है। इस दिन आप शायराना अंदाज में अपने परिजनों को इस पर्व की शुभकामनाएं दें।

Hariyali teej shayari, hariyali teej shayari in hindi, hariyali teej images shayari, hariyali teej ki shayari, hariyali teej par shayari, happy hariyali teej shayari,
हरियाली तीज पर शायरी (Pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। 
  • मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शिव-पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था, यह तिथि बेहद फलदाई मानी गई है।
  • 11 अगस्त हरियाली तीज पर आप शायराना अंदाज में अपने परिजनों को इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

Happy Hariyali Teej 2021 Shayari in hindi: सावन मास में मनाए जाने वाली हरियाली तीज बेहद शुभ मानी गई है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। उत्तर भारत में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष हरियाली तीज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। इस वर्ष हरियाली तीज का पर्व 11 अगस्त के दिन पड़ रहा है। इस खास मौके पर आप शायराना अंदाज में अपने दोस्तों तथा प्रियजनों को इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

हरियाली तीज शायरी इन ह‍िंदी, hariyali teej ki shubhkamnaye in hindi

मदहोश कर देती है हरियाली तीज की बहार 
गाता है ये दिल झूम कर 
जब झुलु में सखियों के साथ 

तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।

व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का 
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का 
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया 
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया।

तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।

फूल खिले हैं बागों में 
बारिश की है फुहार 
दिल से आप सबको मुबारक 
यह प्यारा तीज का त्योहार।

हरियाली तीज 2021 की शुभकामनाएं।

आया रे आया, 
हरियाली तीज का त्योहार है आया 
संग में खुशियां और ढेर सारा प्यार है लाया 

हरियाली तीज की शुभकामनाएं।

मेरा मन झूम-झूम नाचे 
गाये तीज के हरियाले गीत 
आज पिया संग झूलेंगे 
संग में मनाएंगे हरियाली तीज।

हरियाली तीज की शुभकामनाएं।

पेड़ों पर झूले 
सावन की फुहार 
मुबारक हो आपको 
तीज का त्योहार। 

हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।

सावन लाया है 
तीज का त्यौहार 
बुला रही है आपको 
खुशियों की बहार।

हैप्पी हरियाली तीज 2021

मेहंदी से सजे हाथ, 
नव-विवाहितों की खनकती 
चूड़ियों और घेवर की मिठास 

इन सब के बीच हरियाली तीज की अनेकानेक शुभकामनाएं।

कच्ची-पक्की नीम की निम्बोली, 
सावन जल्दी आयो रे 
म्हारो दिल धड़क जाए 
सावन जल्दी आयो रे 

हरियाली तीज की शुभकामनाएं

तीज है उमंगो का त्यौहार
फूल खिले है बागों में बारिश की है फुहार
दिल से आप सब को हो मुबारक
प्यारा ये तीज का त्यौहार

हैप्पी हरियाली तीज।

हर‍ियाली तीज का महत्‍व क्‍या है 

कहा जाता है कि यह पर्व बेहद पावन और फलदाई है। इस दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। जो भक्त हरियाली तीज पर भगवान शिव तथा माता पार्वती के लिए व्रत रखता है उसका जीवन सुखमय बीतता है।

अगली खबर