Janhvi Kapoor Look: खूबसूरत और क्लासी है जान्हवी कपूर का ये लुक, जानें ट्राई करने के ट‍िप्‍स

जान्हवी कपूर का ये लुक क्‍या आपको भी पसंद आया ? इसमें वह विंग्ड आईलाइनर और स्लीक पोनीटेल में नजर आ रही हैं। जानें कैसे करें इसे कैरी।

जान्हवी कपूर लुक्स, जान्हवी कपूर इंस्टाग्राम लुक, जान्हवी कपूर का ब्लैक स्मोकी आईज लुक, जान्हवी कपूर का सिंपल लुक, जान्हवी कपूर लुक, Janhvi Kapoor makeup tips, Janhvi Kapoor makeup look, Janhvi Kapoor black Smokey eyes look, Janhvi Kapoor high sleek ponyt
Janhvi Kapoor makeup tips 
मुख्य बातें
  • विंग्ड आईलाइनर लुक हमेशा से क्लासी रहा है
  • हाई पोनीटेल स्‍मार्ट और एक्‍ट‍िव लुक देती है
  • इस लुक को आप फॉर्मल के साथ-साथ पार्टी के लिए भी कैरी कर सकती हैं

हम सभी जानते हैं की विंग्ड आईलाइनर हमेशा से ट्रेंड में रहा है। मेकअप की दुनिया में इस आईलाइनर ने अपनी अलग जगह बना रखी है चाहें कितने भी ट्रेंड आएं या जाएं ये हमेशा से सदाबहार रहा है। सही तरीके से विंग्ड आईलाइनर लगाना भी एक मुश्किल तरीका है क्योकि अक्सर लोग इसे लगाने में घंटा भर बिता देते हैं लेकिन फिर भी अच्छे से नहीं लगा पाते। इसे लगाने के लिए भी काफी अभ्यास की जरूरत है। सही विंग्ड आईलाइनर पाने की बात करें तो, हमारे बी-टाउन में ऐसी काफी एक्ट्रेसेस हैं जो इसे बड़े अच्छे से लगाना जानती हैं, उन में से एक हैं जान्हवी कपूर।

हमने अक्सर लोगों को जान्हवी कपूर के इस विंग्ड आईलाइनर लुक की तरफ आकर्षित होते देखा है। हाल ही में जान्‍हवी कपूर ने अपने लुक को इंस्टाग्राम पर दर्शाया है। उन्होंने न सिर्फ अपनी परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर बल्कि अपने खूबसूरत लुक को भी उभारने वाली नीट और स्लीक पोनीटेल को फ्लॉन्ट किया है। तो, आइए हम उनके मेकअप और बालों पर एक नजर डालें और इसे समझें। 

जान्‍हवी का स्‍मार्ट और क्‍लासी लुक पाने के ट‍िप्‍स : 

  1. जान्‍हवी ने ने प्राइमर, फाउंडेशन, और कंसीलर से काफी अच्छा फ्लॉलेस बेस बनाया है। साथ ही ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करके उन्होंने अपने लुक को एक स्टेटमेंट दिया है। जान्हवी कपूर ने अपने टी-जोन, चीकबोन्स और जॉलाइन को बेहद अच्छे से उभारा है। 
  2. आंखों में वॉटरलाइन पर कोहल काजल लगाया है और अच्छी तरह से ब्लेंड करके इसे स्मज लुक दिया है। उन्होंने स्मोकी लुक देने के लिए ब्लैक आईशैडो का इस्तेमाल किया है और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना मेकअप पूरा किया है।
  3. उनके बालों की बात करें तो उन्होंने टाइट हाई पोनी बनाई है और ब्लैक स्ट्रैपलेस ड्रेस के साथ लुक को टीम अप किया है।

आप भी इस लुक को क‍िसी खास मौके के ल‍िए आजमा सकती हैं। 

अगली खबर