Saree as Gown: सिर्फ 2 मिनट में अपनी साड़ी को पहनें गाउन की तरह, अपनाएं ये आसान टिप्स

लाइफस्टाइल
Updated Feb 04, 2020 | 08:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Drape saree as dress or gown: साड़ी को आप कई तरीकों से कैरी कर सकती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप साड़ी को ड्रेस या गाउन की तरह भी पहन सकती हैं...

Drape saree as dress or gown
Drape saree as dress or gown  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • साड़ी को ड्रेस की तरह करें कैरी
  • इसके लिए एक पतली साड़ी का इस्तेमाल करें
  • 2 मिनट में आप स्टाइलिश लुक पा सकती हैं

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो बहुत पॉपुलर है। हर किसी के वॉर्डरोब में एक साड़ी तो जरूर होती है। साड़ी क्लासी और एलीगेंट लुक देती है। इसे कई तरीकों से पहना जा सकता है। लेकिन हर किसी के लिए साड़ी कैरी करना आसान नहीं है। अगर आपकी भी साड़ी वॉर्डरोब में धूल खा रही है, तो उसे निकालिए और कुछ स्टाइलिश ट्राय करें। साड़ी को आप ड्रेस या गाउन की तरह भी पहन सकती हैं।

अगर आपको स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो आप भी अपनी साड़ी को ड्रेस या गाउन की तरह कैरी करें। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स अपनाने होंगे। साड़ी गाउन लुक आप पैंट्स या स्कर्ट, किसी के भी साथ पा सकती हैं।

स्टेप्स:

  • सबसे पहले आप क्रॉप टॉप या टैंक टॉप और पैंट्स या स्कर्ट कैरी करें।
  • अब एक फ्लोई शिफॉन या जॉर्जट साड़ी लें। वैसे आप हैवी साड़ी भी कैरी कर सकती हैं, लेकिन उसकी ड्रेपिंग में थोड़ी ज्यादा मेहनत लगेगी।
  • साड़ी के पल्लू की साइड के दोनों कोनों की दो गांठ लगाएं और उसे वीडियो में दिखाए अनुसार इसे दाएं कंधे पर पहनें। हैवी साड़ी के लिए आप गांठ की बजाए सेफ्टी पिन इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • बची हुई साड़ी को क्लॉक वाइट अपने दूसरी तरफ लाएं और उसी तरह आखिरी के कोनों की गांठ लगाकर बाएं कंधे पर पहनें।
  • अब आपके पीछे पूरी साड़ी फैली होगी। उसे दायीं तरफ से लेकर उसकी छोटी प्लीट्स बनाएं। इसे सेफ्टी पिन से सिक्योर करके पीछे पैंट या स्कर्ट में टक इन कर लें।
  • ये आगे से आपको श्रग जैसा लुक देगा। आप इसे ऐसे भी छोड़ सकती हैं, लेकिन ड्रेस या गाउन बनाने के लिए आपको एक बेल्ट की जरूरत होगी।
  • आप एक रेगुलर या चैन बेल्ट लेकर उसे इस तरह लगा लें। बस आपका साड़ी गाउन लुक तैयार है।

वीडियो में इन स्टेप्स को देखकर आप आसानी से साड़ी को गाउन या ड्रेस की तरह पहन पाएंगी। इससे ये आपको बिल्कुल अलग और स्टाइलिश लुक देगी।

अगली खबर