Kitchen Hacks: लोहे के बर्तन को जंग से बचाने और चमकाने के तरीके, नए जैसे बनाने के ल‍िए तुरंत आजमाएं

How to prevent iron utensils from rusting : लोहे की कड़ाही या बर्तनों किचन में जंग लगने से परेशान हैं तो ये ट‍िप्‍स आपकी मदद कर सकते हैं।

how to remove rust from iron utensils, how to remove rust from iron utensils at home, how to protect iron utensils from rust, how to keep your iron skillet from rusting, how to prevent  iron pot from rusting, how to keep iron pan from rusting
लोहे के बर्तन को जंग लगने से कैसे रोकें (Pic : Istock) 
मुख्य बातें
  • लोहे का बर्तन का खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है
  • लोहे के बर्तन में में सरसों का तेल लगाकर रखने से जंग लगने की समस्या दूर हो सकती है
  • लोहे के बर्तन में पानी रखने से जंग लग सकती है

Kitchen Hacks in hindi, How to prevent iron utensils from rusting: लोहे की कड़ाही बहुत से घरों में खूब इस्तेमाल की जाती है। स्वास्थ्य के ल‍िहाज से देखा जाए, तो इसका बना खाना शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। लोहे के बर्तन खाना को तो स्वादिष्ट बना देते हैं लेकिन इसमें जंग लगने की समस्या लोगों को परेशान कर देती है। ऐसे में यदि आप यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करें, तो आपका लोहा का बर्तन जंग फ्री रह सकता है। इस टिप्स को अपनाने के बाद आपको लोहे के बर्तन को साफ करने में ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी। 

लोहे के बर्तन को जंग से बचाने के तरीके, How to prevent iron utensils from rusting

1. लोहे के बर्तन में पानी भरकर भूलकर ना रखें

अधिकांश महिलाएं खाना बनाने के बाद बर्तन में पानी रखकर उसे फुलने के लिए थोड़ी देर छोड़ देती हैं। यदि आप लोहे के बर्तन का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करती हैं तो ऐसी गलती भूलकर ना करें। लोहे के बर्तन में पानी रखने से जंग लगती है। 

2. लोहे के बर्तन को हमेशा सुखा कर रखें

लोहे के बर्तन को साफ करने के बाद हमेशा उसे अच्छी तरह से सूखने दें। यदि बर्तन ठीक ठंग से ना सूखे तो उसे किसी सूखे कपड़े या टिशू पेपर से पोंछ दें। ऐसा करने से लोहे के बर्तन में जंग लगने की समस्या दूर हो सकती है।

3. सरसों के  तेल का करें इस्तेमाल

यदि आप लोहे की कडा़ही का बना हुआ खाना पसंद करते तो इनमें  हमेशा सरसों का तेल लगाकर रखें। सरसों के तेल लगाने से जंग लगने की समस्या खत्म हो सकती है।

अगली खबर