How To Ripen Mango at Home: कच्चे आम को घर पर कैसे पकाएं, नोट करें बिना मसाले वाला आम खाने के तरीके

How To Ripen Mangoes: बाजार में अक्सर मसाले में पके आम मिलते हैं जिनसे तबीयत भी खराब हो सकती है। यहां जानें तरीका कि घर पर आप किस तरह कच्चे आम को बिना मसाले या केमिकल के पका सकते हैं।

Kacche Aam pakane ka Asan tarika, How To Ripe Mango At Home, How To Ripe Mango At Home in hindi, how to ripen mangoes at home fast, how to ripen mangoes quickly at home, how to ripen mangoes at home naturally
घर पर आम पकाने का तरीका 

How To Ripen Mangoes at home, Mango Hacks in hindi: आम एक ऐसा फल जो हर कोई बड़ी चाव के साथ खाता है। गर्मी शुरू होते ही बाजार में हर तरफ आम दिखने शुरू हो जाते हैं। लेकिन शायद आपको इस बात का पता ना हो, कि अभी अधिकांश आम कार्बाइड से पकाए हुए होते हैं। जिसकी वजह से उसका स्वाद मीठा नहीं होता है। आपको बता दें, कार्बाइड से पका हुआ आम हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है। यदि आप घर में ही कच्चे आम को पकाना सीख लें, तो आपको बार-बार बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही आपके शरीर को नुकसान पहुंचेगा। तो आइए आज हम आपको बिना कार्बाइड के कच्चा आम पकाना बताते हैं।

1
Section
कच्चा आम पकाने का आसान तरीका
STEP 1
चावल की मदद से पकाएं

आम को चावल से पकाने के लिए सबसे पहले आप एक डब्बे में आम को 1 से 2 फीट गहरा दबाकर अंदर रख दें।  4 से 5 दिनों तक उस हिब्बें को बिल्कुल ना छेड़-छाड़ करें। 5 दिन बाद आपका आम पूरी तरह पक कर तैयार हो जाएगा।

2
Section
पेपर की मदद से पकाएं
STEP 1
पेपर में बंद करके रखें

पेपर की मदद से भी आप कच्चा आम को पका सकते हैं। इसे पकाने के लिए सबसे पहले आप 3-4 पेपर में आम अच्छी तरह लपेट लें। आप उसे किसी कोने में रख कर उसके ऊपर बर्तन या बोरी रख दें। इस तरह से कच्चा आम पक कर तैयार हो जाएगा है।

3
Section
घास की मदद से पकाएं
STEP 1
घास से आम को कैसे पकाएं

घास की मदद से भी आप कच्चे आम को पका सकते है। ऐसा करने के लिए सबसे पहले आप किसी प्लास्टिक के डिब्बे में घास रख लें। अब उसमें कच्चे आम को रखकर उसे अच्छी तरह ढक दें। अब उस प्लास्टिक के डिब्बे को किसी ठंडी जगह पर 2 दिन के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से कच्चे आम जल्द पक जाएंगा।

4
Section
सूती कपड़े की मदद से पकाएं
STEP 1
सूती कपड़े की कैसे लें आम को पकाने में मदद

सूती कपड़े की मदद से भी आप कच्चे आम को आसानी से पका सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप सूती कपड़े में आम को अच्छी तरह लपेट लें। अब उसे किसी स्टोर रूम में रख दें। 2 से 3 दिनों में आपके कच्चे आम अच्छी तरह पक जाएंगे।

अगली खबर