Happy Birthday Virat: 31 साल के हुए विराट कोहली, फॉलो करतें हैं Vegan Diet, जानें फायदे 

लाइफस्टाइल
Updated Nov 05, 2019 | 11:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Virat Kohli: इंडियन क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली का आज 31वां जन्‍मदिन है। उन्‍होंने अपनी फिटनेस को देखते हुए नॉन वेज छोड़ वेगन डाइट अपना रखी है। यहां जानें क्‍या है वेगन डाइट के फायदे...

Virat Kohli Diet Plan
Virat Kohli Diet Plan   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • विराट कोहली आज पूरे 31 साल के हो गए हैं
  • नॉन वेज फूड पसंद करने वाले विराट अब पूरी तरह से वेगन डाइट फॉलो करते हैं
  • विराट को इस डाइट से काफी फायदा मिला

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली आज पूरे 31 साल के हो गए हैं। वह उन क्रिकेटर्स में से एक हैं जो सबसे ज्‍यादा फिट हैं। आज उनकी फिटनेस की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। वह अपनी बॉडी पर काफी महनत करते हैं जो फील्‍ड पर साफ दिखाई देती है। 

सोशल मीडिया पर विराट के फिटनेस वीडियो जम कर वायरल होते हैं। विराट अपनी डाइट में क्‍या लेते हैं और खुद में इतना जोश कहां से लाते हैं, इसके बारे में उनके फैंस के बीच उत्‍सुकता बनी रहती है। विराट ने अपनी फिटनेस से जुड़ा बड़ा फैसला लिया। नॉन वेज फूड पसंद करने वाले विराट अब पूरी तरह से वेगन डाइट फॉलो करने लगे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार विराट को इस डाइट से काफी फायदा मिला। उन्‍होंने मीट, अंडा और डेरी प्रोडक्ट्स को खाना बंद कर दिया। आज विराट के जन्मदिन पर आइये यहां जानते हैं वेगन डाइट खाने से शरीर को क्‍या फायदे मिलते हैं... 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vegan Plantbased (@vegan_veganfood) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

वेगन डाइट फॉलो करने के फायदे  

  • इसके सेवन से मोटापा नहीं बढ़ता और वजन नियंत्रित रहता है। 
  • यह शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। 
  • हृदय रोगों, रक्तचाप और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम रहता है।
  • वेगन डाइट लेने से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है।
  • इससे शरीर में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shivya Nath (@nomadicvegan) on

विराट कोहली का डाइट प्‍लान 
ब्रेकफास्‍ट- एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट पहले अपने ब्रेकफास्ट में ओमलेट, पालक और चीज़ के साथ-साथ ग्रिल्ड मीट लेते थे। अब मीट व अंडे जैसी चीजें उनके नाश्ते से दूर हो गई हैं और इनकी जगह प्रोटीन शेक, सोया, फल, ड्राइ फ्रूट्स और तीन-चार कप ग्रीन-टी ने ले ली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vegan Diet India (@vegandiet.india) on

दोपहर का खाना - विराट को लंच में आलू, हरी सब्जियां, पालक भी पसंद है। पहले वो रेड मीट भी लेते थे लेकिन अब वो डाइट प्लान से बाहर है। विराट कोहली इस समय पूरी तरह ग्लूटन-फ्री डाइट पर हैं और तले-भुने खाने से दूर रहने का प्रयास ही करते हैं।

डिनर- विराट रात के खाने में पहले सबसे ज्यादा सी-फूड पसंद किया करते थे लेकिन फिलहाल वो हरी सब्जियों, सोया डाइट पर हैं। विराट अपने नेट सेशन के दौरान ग्लूटन-फ्री ब्रेड और नट बटर भी लेकर चलते हैं।

अगली खबर