Karwa Chauth Mehndi design: करवाचौथ पर ट्राई करें मेहंदी की ये 7 खूबसूरत डिजाइन, देखने वाले कहेंगे वाह

Latest Mehndi Designs: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 24 अक्‍टूबर यानि रविवार को है। इस दिन महिलाएं सज धज कर तैयार होती हैं और अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

Karwa Chauth Mehndi design, latest mehndi design 2021
Karwa Chauth Mehndi design   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करवाचौथ पर महिलाएं करती हैं साज श्रृंगार
  • पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं रखती हैं व्रत
  • मेहंदी सौभाग्‍य का प्रतीक माना जाता है

Karwa Chauth Mehndi design 2021: करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस‍ दिन वह सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दौरान हाथों पर मेहंदी रचाना शुभ माना जाता है क्‍योंकि इसे सौभाग्‍य का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी इस करवाचौथ बेहतरीन मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो ये खूबसूरत डिजाइन बनवा सकती हैं। 

mehendi

जो लोग सिंपल और सोबर डिजाइन वाली मेंहदी लगाना चाहते हैं वो इस पैटर्न को ट्राई कर सकते हैं। ये भरे हाथों की मेंहदी की डिजाइन है, लेकिन इसमें मॉर्डन टच है, इसलिए इसमें बहुत ज्‍यादा घनी डिजाइन नहीं है। 

mehendi

अगर आप अरेबिक पैटर्न में मेहंदी की डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो इस पैटर्न को देख सकती हैं। इसमें आप ब्‍लैक डाई से आउटलाइन को हाईलाइट करा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन एथनिक और फ्यूजन वियर्स दोनों में कैरी कर सकती हैं। 

mehendi

जिन लोगों के पास मेंहदी लगवाने के लिए ज्‍यादा टाइम नहीं है, लेकिन वो एक प्‍यारी सी डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो आप इस गोल चक्र वाली डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें बारीकी के साथ पैटर्न को खूबसूरत बनाया गया है। 

mehendi

अगर आपको बेल वाली डिजाइन पसंद है तो इस करवाचौथ आप अपने हाथों पर ये डिजाइन बनवा सकती हैं। ये कम समय में लग जाती है और देखने में अच्‍छी भी लगती है। 

mehendi

अगर आप फूल पत्‍ती वाली डिजाइन पसंद करती हैं तो इस करवाचौथ मेंहदी के इस पैटर्न को अपना सकती हैं। ये सभी तरह के हाथों पर अच्‍छे लगते हैं। हैवी साड़ी के साथ इस डिजाइन की मेहंदी काफी अच्‍छी लगेगी। 

mehendi

जिन लेडीज की ये पहली करवाचौथ है। ऐसे में अगर वो घनी, बारीक और भरी हुई हाथों की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो उनके लिए ये डिजाइन एक बेहतर विकल्‍प है। इसमें मोर से लेकर शंख आदि का इस्‍तेमाल किया गया है। 

mehendi

अगर आप वर्किंग वुमेन हैं और ज्‍यादा हैवी डिजाइन नहीं लगा सकती हैं तो आप इस सिंपल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें बेल का इस्‍तेमाल किया गया है। 

मेहंदी लगाते समय अपनाएं ये टिप्‍स रंग चढ़ेगा गहरा 

  • मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और नीलगिरी या मेहंदी का तेल लगाएं। इससे रंग अच्‍छा आएगा। 
  • हाथों में लगी मेहंदी सूखने के बाद उस पर अचार का तेल लगा सकते हैं। 
  • 4 से 5 लौंग की कलियों को तवे पर गर्म करके इसके धुएं से हाथ को सेंके इससे मेहंगी का रंग गहरा हो जाएगा। 
  • मेंहदी लगाने के बाद उस पर नींबू व चीनी को मिक्स करके घोल लगाएं, इससे मेहंदी जल्‍दी झड़ेगी नहीं।  
अगली खबर