कमजोर विचार वाले होते हैं लंबे नाखून वाले, जानिए आपकी पर्सनेलिटी के बारे में क्या बताते हैं नाखून

अपना व्यक्तित्व जानने की हर किसी को उत्सुकता रहती है चाहें बात हो आपके रहन-सहन की या बोलने की आपकी हर एक आदत आपका व्यक्तित्व बताती है। जानिए नाखून से कैसे पता चलता है आपका व्यक्तित्व...

Nails
Nails 
मुख्य बातें
  • लंबे नाखून वाले लोग उदार, प्रगतिशील व हंसमुख होते हैं।
  • नाखून आपके व्यक्तित्व की कई बातें सामने लाते हैं।
  • कठोर नाखू के लोग अपनी बातों पर अड़े रहते हैं।

नई दिल्ली. नाखून को शरीर की अनचाही ग्रोथ कहा जाता है, लेकिन नाखून आपके व्यक्तित्व की कई बातें सामने लाते हैं। यह माना जाता है कि आकाश प्रणाली से उतरने वाली विद्युत ऊर्जा इन नाखूनों के माध्यम से हमारे अंदर प्रवेश करती है। 

लंबे नाखून वाले लोग उदार, प्रगतिशील व हंसमुख होते हैं। विचारों के धनी होते हैं। छोटे नाखून के लोग खुले विचारों के नहीं होते। स्वयं के बारे में ज्यादा सोचते हैं। इनका स्वभाव रूखा होता है।

कठोर नाखू के लोग अपनी बातों पर अड़े रहते हैं। ये लोग अपनी ही बात पर अड़े रहते हैं, फिर चाहे उनकी बात सही हो या गलत। पतले व लंबे नाखून वाले ऐसे लोगों में दृढ़ मानसिक क्षमता का अभाव होता है। ये लोग विचारों से कमजोर होते हैं। 

चौकोर और सफेद नाखून
नाखून लगभग चौकोर हों, वे लोग कमजोर हृदय के होते हैं। विपरीत स्थितियों में ऐसे लोग जल्दी निराश हो जाते हैं।  जिनके नाखून लंबाई से अधिक चौड़ाई की तरफ फैले हुए होते हैं, वे अपनी लगन के पक्के होते हैं। इन्हें गुस्सा जल्दी आता है। 

सबसे आसानी से घुल-मिल नहीं पाते। ऐसे लोग किसी का दखल पसंद नहीं करते। सफेद नाखून वाले लोग स्पष्ट विचारों वाले, दृढ़ निश्चयी, ऐश्वर्य प्रेमी व परिश्रम पर यकीन करने वाले होते हैं।

अगली खबर